जशपुरान्चल
Wednesday 08 May 2024 10:05 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पेड़ों से लिपटकर ग्रामीणों ने जंगल बचाने लिया संकल्प


पेड़ों से लिपटकर ग्रामीणों ने जंगल बचाने लिया संकल्प
पेड़ों से लिपटकर ग्रामीणों ने जंगल बचाने लिया संकल्प
13-03-19 07:49:03         sourabh tripathi


⇛ पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्वेदना समूह का अभियान - 

जशपुरनगर। मंगलवार और बुधवार को मनोरा विकासखंड के दुरस्थ ग्राम चीकपाठ में सम्वेदना समूह के द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में एक अनुठी पहल देखने को मिली। चिपको आंदोलन की तर्ज पर ग्रामीणों ने पेड़ों से लिपटकर व पेड़ों पर हाथ रख कर जंगलों को बचाने और हरे पेड़ नहीं काटने का संकल्प लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पेड़ों से लिपट गए और कसम खाते हुए संकल्प लिया कि वे कभी हरे पेड़ों को नहंी काटेंगे। इसके साथ ही पौध रोपण कर गांव को सदैव हरा-भरा बनाए रखेंगे। 
सम्वेदना पुाउंडेशन के द्वारा ग्राम चिकपाठ में जागरूकता कार्यक्रम, गोष्टी के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ों से लिपट गए। पर्यावरण जागरुकता को लेकर संवेदना समूह के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पहले गोष्ठी चर्चा हुई और ग्रामीणों को जंगल के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद सभ्ाा स्थल से उठकर ग्रामीण आसपास के पेड़ों से लिपट गए व हाथ रखकर संकल्प लिया कि वे अपने जीते जी हरे पेड़ों को कभ्ाी नहीं काटेंगे और अपने बच्चों को भी इस अभियान के लिए तैयार करेंगे कि उनके बाद बच्चे इस जिम्मेदारी को लें।  जशपुर जिले में यह अब तक का सबसे अलग और अनूठा कार्यक्रम था, जिसमें ग्रामीणों की संवेदना पर्यावरण के प्रति अटूट देखने को मिली। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रकाश पांडे, आनंद जैन, विकास प्रधान, राज कपूर भ्ागत गणपत यादव ने संबोधित किया। गांव के बुजुर्गों ने भ्ाी कार्यक्रम को संबोधित कर इस संकल्प के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने निर्णय लिया की वे अब जंगल से सूखी लकड़ी व पत्ते ही लाएंगे। ग्रामीणों ने यह भ्ाी कहा कि वे जंगल में कुल्हाड़ी लेकर प्रवेश नहीं करेंगे ना ही किसी आसपास के ग्राम के ग्रामीणों को ही जंगल में लकड़ी लेने के लिए प्रवेश करने देंगे। यहां यह निर्णय लिया गया कि  इस आंदोलन को आसपास के पंचायतों में भ्ाी चलाया जाएगा  और चिपको आंदोलन की तर्ज पर वे जंगल के पेड़ों की रक्षा करेंगे। पेड़ों से लिपट कर व पेड़ों पर हाथ रखकर कभ्ाी भ्ाी हरे पेड़ नहीं काटने के संकल्प के साथ ही वृक्षारोपण भ्ाी ग्रामीण करेंगे। समाजिक कार्यकर्ता रामप्रकाश पांडे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह संकल्प दिलाया और कहा कि जनजतीय समाज की संस्कृति पर्यावरण संरक्षण की रही है और जनजतीय समाज जंगलों को बचाने बेहतर भ्ाूमिका निभ्ाा सकता है। रामप्रकाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाते हैं तो हमें उस दर्द का एहसास उस रूप में होना चाहिए, जैसे हमारे बच्चों के पैरों में चोट हुआ है। उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, उपनाम, गोत्र का संबंध प्रकृति से बताया और कहा कि हम अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे तो पर्यावरण भी संरक्षित होता जाएगा। वहीं आनंद जैन ने बताया कि आज शहरों में आक्सीजन खरीदा जा रहा है और गांव में यह स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए आवश्यक है कि हम जंगलों की, पेड़ों की रक्षा के लिए आगे आएं। 
पेड़ों की छांव में भोज का आयोजन 
पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के साथ सम्वेदना समूह के द्वारा ग्राम चीकपाठ में पोषक आहार भोज का आयोजन ग्रामीणों की सहभागिता के साथ किया गया। जिसमें विभिन्न् प्रकार के अनाज, दाल, हरी स्ाब्जी आदि के साथ पेड़ों के नीचे सामूहिक भोजन कराया गया। इस भोज में सैकड़ों की संख्या में ग्राम चिकपाठ सहित आसपास के ग्रामों से विभिन्न् जनजातियों के लोगों ने भोजन किया। पोषक आहार के महत्व सहित विभिन्न् बिमारियों में चिकित्सीय सेवा लेने व अंधविश्वास से दूर रहते की बात सदस्यों के द्वारा बताई गई। 




ताजा ख़बरें




निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न

जशपुर--/अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर में गत...