जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

सेवा सम्मान: अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के सउनि जीवनाथ गिरी व प्र.आर. लक्ष्मण राम भगत अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,


सेवा सम्मान: अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के सउनि जीवनाथ गिरी व प्र.आर. लक्ष्मण राम भगत अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,
सेवा सम्मान: अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के सउनि जीवनाथ गिरी व प्र.आर. लक्ष्मण राम भगत अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,
01-03-24 11:06:03         sourabh tripathi


⏺️ पुलिस कार्यालय जशपुर  पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह समेत अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का किया सम्मान।* 

  जशपुरनगर। जिला पुलिस बल जशपुर में सेवारत स उ नि जीवनाथ गिरी एवं  प्रधान आरक्षक लक्ष्मण राम भगत द्वारा दिनांक 29.02.2024 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में सादगी भरे सेवा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित करते हुये  पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएॅं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ बताते हुये उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी के परिजन एवं कार्यालयीन स्टाॅफ भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि ए एस आई जीवनाथ गिरी वर्ष 1987 में जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति पश्चात रायगढ़ व जशपुर जिले के विभिन्न थानों चौकियों में पदस्थ रहते हुए वर्तमान में थाना बागबाहर में पदस्थ रहते सेवानिवृत हुए है। उसी प्रकार प्रधान आरक्षक लक्ष्मण राम भगत वर्ष 1984 में जिला भोपाल मध्य प्रदेश में भर्ती होकर वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ के जिला जशपुर में स्थानांतरण पर आकर जिले के विभिन्न थानों चौकी में पदस्थ होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र जशपुर में पदस्थ होकर सेवा निवृत हुए।

                        ➡️विदाई समारोह में अतिरिक पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खुटें , मुख्य लिपिक  सेलेस्टीन बड़ा एवं समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...