जशपुरान्चल
Saturday 27 july 2024 12:07 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग देर रात जिला सूरजपुर के प्रतापपुर थाना पहुंचे


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग देर रात जिला सूरजपुर के प्रतापपुर थाना पहुंचे
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग देर रात जिला सूरजपुर के प्रतापपुर थाना पहुंचे
29-04-23 09:11:04         sourabh tripathi



*जिला सूरजपुर के थाना प्रतापपुर का किया औचक निरीक्षण*

*बीट से संबन्धित प्रत्येक जवानों से  लिए जानकारी*

 अम्बिकापुर/ पत्थलगांव--/      पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग औचक निरीक्षण करने देर रात पहुंचे जिला सुरजपुर के थाना प्रतापपुर। थाना पहुंचते ही उन्होंने तैनात जवानों से रात्री कालीन ड्यूटी प्वाइंट के बारे में विस्तृत रिपोर्ट लेने के पश्चात थाने परिसर का विधिवत निरीक्षण किए।

 थाने में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे तैनाती रजिस्टर, जरायम पंजी, दैनिक डायरी, बंदी-गृह मालखाना,शत्रागार, सियान-डेस्क के साथ-साथ सीसीटीएनएस कक्ष का अवलोकन किया। औचक निरिक्षण के दौरान आईजी द्वारा थाना प्रभारी सहित समस्त स्टॉफ को निर्देशित किया गया की ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो निरंतर गस्त व पेट्रोलिंग करने के साथ-साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत असमाजिक तत्वों जैसे गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश जैसे संदिग्धो पर सतत निगरानी कर धर पकड़ की कार्यवाही करने हेतु हिदायत दिए, साथ ही उनके द्वारा निर्देशित किया कि थाना में प्रार्थीगण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें किसी निर्धन व्यक्ति को परेशान न किया जाय पूर्व से लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निकाल करने एवं समंस-वारंट की तामिली समय-सीमा में करने निर्देश दिए। 

आईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि गंभीर अपराध, गुम  बालक-बालिकाओ,चिटफंड जैसे मामलों में थाना प्रभारी स्वयं विवेचना करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


अचानक निरीक्षण किए जाने के दौरान थाने के रिकॉर्ड सहित बीट से सम्बंधित जानकारी के साथ-साथ थाना परिसर की साफ सफाई उत्कृष्ट पाए जाने पर रेंज आईजी द्वारा प्रशंसा की गई।


 निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे सहित पुलिस स्टॉफ मौजूद रहें।





ताजा ख़बरें


पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*


*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...



राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :

पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले  छत्तीसगढ़ राज्य...