जशपुरान्चल
Saturday 01 April 2023 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

दोकड़ा में नया विधुत वितरण केन्द्र खुलने से ग्रामीणजनों में खुशी की लहर,मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल


दोकड़ा में नया विधुत वितरण केन्द्र खुलने से ग्रामीणजनों  में खुशी की लहर,मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल
दोकड़ा में नया विधुत वितरण केन्द्र खुलने से ग्रामीणजनों में खुशी की लहर,मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल
25-02-23 05:45:02         sourabh tripathi


» मुख्यमंत्री ने  भेंट मुलाकात के दौरान दोकडा़ में  नया विधुत वितरण केन्द्र खोलने की घोषणा की थी

» दोकड़ा के आस पास के 34 गांव के 8000 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

» गांव वालों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 24 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास और भेंट मुलाकात के दौरान कांसाबेल विकासखंड के ग्रामीणों के लिए दोकडा में नया विधुत वितरण केन्द्र की मांग की गई थी। और मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर और सुविधा के लिए दोकडा़ में नया विधुत वितरण केन्द्र खोलने की मौके पर ही घोषणा की थीजिस पर

       जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सार्थक प्रयास करते हुए दोकड़ा में नया विधुत वितरण केन्द्र  अब शुरू हो गया है। अब लोगों को कांसाबेल विकासखंड जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। ग्रामवासियों को 25 किलोमीटर का अब फासला तय नहीं करना पड़ता है। नया विघुत वितरण केन्द्र खुलने से दोकड़ा के  आस पास के लगभग  34 गांव के 8000 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। विधुत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले लोगों को बिजली बिल संबंधी सभी कामों के लिए कांसाबेल जाना पड़ता था और 25 किलोमीटर दूरी तय करने पड़ती थी। अब लोगों के सारे बिजली संबंधी काम दोकड़ा में आसानी से हो जा रहें हैं।  केन्द्र में 6 कर्मचारी की भी व्यवस्था की गई है। अब लोगों की पैसे और समय की बचत हो रही है। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।






ताजा ख़बरें

*हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी...!!*



 पत्थलगांव--/    पत्थलगांव में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय...





राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव ने किया हिंदू नववर्ष के उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन

पत्थलगांव।  हिंदू नववर्ष जागरण अभियान के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...



प्रेस एवं प्रशासन जनहित के संदेशों का लाभ दिलाने एक दूसरे के पूरक हैं-- कलेक्टर मित्तल



प्रशासन और मीडिया का बेहतर समन्वय जरूरी है-एसपी डी रविशंकर


जशपुरनगर...




बारूदी विस्फोट मामले में की जा रही जांच- एस डी एम लाल

बारूदी विस्फोट मामले में की जा रही जांच- एस डी...