जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा गणना है क्रमोन्नति का समाधान


लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह  ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा गणना है क्रमोन्नति का समाधान
लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा गणना है क्रमोन्नति का समाधान
02-09-20 02:39:09         sourabh tripathi



रायगढ़-जशपुर-- प्रदेश के लाखों शिक्षक एलबी संवर्गो के लिए खास खबर है रायगढ़ नगर से जहाँ छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला सयोंजक जशपुर फेडरेशन संजय मेहर एवम पथलगाव फैडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष कायम अली के नेरतित्व में लैलूंगा विधायक माननीय  चक्रधर सिंह सिदार के गृह निवास पर मुलाक़ात कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति से अवगत कराते हुए वेतन विसंगति के समाधान के लिए पँचायत विभाग के समय दिए समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन पुनरीक्षित करने मुख्यमंत्री महोदय को पत्र प्रेषित करने का आग्रह किया जिससे माननीय महोदय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र के माध्यम से उनके घोषणा पत्र अनुसार लगातार 10 वर्षो व उससे अधिक अवधि से सेवा काल पूर्ण कर लिए है और जिन्हें लम्बे समय से पदोन्नति का भी लाभ नही मिला है उन्हें उनके प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा लाभ देते हुए क्रमोन्नत/उच्चत्तर वेतनमान  देने की अपील की है।  राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने एल.बी संवर्गो को उनके दो वर्ष की सेवा के बाद संविलियन किये जाने से पहले संविलियन नियम में इनकी प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा की गणना किये जाने का प्रवधान किया जाना चाहिए।

       अपने पत्र के माध्यम से  विधायक कांग्रेश श्री चक्रधर सिदार ने  को अवगत कराते हुए लिखा है कि हमारे प्रदेश के शिक्षक एल.बी.संवर्ग खासकर सहायक शिक्षक लम्बे समय से पदोन्नति की राह देखते देखते थक गए है इनके अलावा सारे राज्य व केंद्रीय कर्मचारियो को पदोन्नति नही होने पर क्रमोन्नति/उच्चत्तर वेतनमान देने का स्पष्ट प्रवधान है परंतु शिक्षाकर्मियो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है लेकिन इतने लम्बे समय से लागतार एक ही पदों पर कार्य करते रहना और आगे की सेवा व आर्थिक लाभ नही मिलना दुःखद बात है उन्होंने अपने खत में मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया है।

          फेडरेशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर भोय, जिला सयोंजक संजय मेहर,नरेंद्र कुमार सोनी ,ब्लॉक अध्यक्ष कायम अली ने कांग्रेश विधायक के प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि उनके द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को आगामी नवम्बर माह में संविलियन प्रक्रिया के साथ संविलियन नियम में आवश्यक संशोधन कर पँचायत विभाग की सेवा को शिक्षा विभाग में गणना कर आगे का सेवा व आर्थिक लाभ देने का एक मुहिम चलाया है इसी प्रकार  छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी भेजकर बदले में न्याय की गुहार लगाते हुए अपने जनघोषणा पत्र के क्रमोन्नति वादे को पूरा करने की माँग पत्र के माध्यम से किया है और उम्मीद जताए है कि नवंबर माह उनके अधिकार का माह होगा और वर्षो की आंदोलन,धरना प्रदर्शन से उन्हें मुक्ति मिलेगा।

        प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित सभी जशपुर के फेडरेशन कार्यकारिणी ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से अपील किया है कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र के सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायक,सांसदो से मुख्यमंत्री के नाम पत्र जारी करवाने का आह्वान किया है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...