जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 08:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जिले के सभी नगरीय निकायों सहित गौठानों में किया जा रहा गोधन खरीदी


जिले के सभी नगरीय निकायों सहित गौठानों में किया जा रहा गोधन खरीदी
जिले के सभी नगरीय निकायों सहित गौठानों में किया जा रहा गोधन खरीदी
21-07-20 11:19:07         sourabh tripathi


»विकासखंड कुनकुरी के गौठानों में 650 किलोग्राम गोबर क्रय किया गया

जशपुरनगर 21 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री महादेव कांवरे के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो, गौठानों में गोधन न्याय योजना का शुभांरभ करते हुए गोबर खरीदी किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री एम. आर. भगत ने बताया कि गोबर खरीदी योजना के तहत विकासखंड कुनकुरी के गौठानों में 650 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है। जिसके अन्तर्गत गौठान गड़ाकटा में 140 किलोग्राम, चराइखारा में 68 किलोग्राम, जोरातराई में 82 किलोग्राम, भेलवाटोली में 80 किलोग्राम, केराडिह में 50 किलोग्राम, फरसाकानी में 67 किलोग्राम, बनकोम्बो में 63 किलोग्राम, एवं बोड़ोकछार में 150 किलोग्राम गोबर खरीदी किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड कांसाबेल के गौठानों में 485 किलोग्राम गोबर क्रय किया गया है। जिसके अंतर्गत पतराटोली गौठान में 20 किलोग्राम, कोटानपानी में 50 किलोग्राम, चोंगरीबहार में 35 किलोग्राम, बगिया में 30 किलोग्राम एवं बटईकेला में 350 किलोग्राम गोबर क्रय किया गया है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों के अंतगर्त नगरीय निकाय जशपुर में 9 किलोग्राम, पत्थलगांव में 15 किलोग्राम, बगीचा में 7 किलोग्राम, कोतबा में 3 किलोग्राम एवं कुनकुरी में 20 किलोग्राम गोबर क्रय किया गया है। नगर पंचायत जशपुर के झरगांव में 20 किलोग्राम, पोरतेंगा में 100 किलोग्राम, बाम्हनपुरा में 74 किलोग्राम, गम्हरिया में 110 किलोग्राम, पुत्रीचैरा में 40 किलोग्राम एवं बोकी में 25 किलोग्राम गोबर खरीदी किया गया है।
 





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...