जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 01:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

लाॅकडाउन के दौरान मनरेगा के कार्य संचालित होने से हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ


लाॅकडाउन के दौरान मनरेगा के कार्य संचालित होने से हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ
लाॅकडाउन के दौरान मनरेगा के कार्य संचालित होने से हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ
09-06-20 09:49:06         sourabh tripathi


»जिले में मई माह के मानव दिवस के लक्ष्य 100 फीसदी अर्जित

»हितग्राही मूलक कार्यो व सर्वाधिक कार्य स्वीकृति एवं श्रमिकों को नियोजित करने में राज्य में प्रथम स्थान पर काबिज

जशपुरनगर / वैश्विक महामारी के संक्रमण के दौर में महात्मा गांधी नरेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बिन्दु साबित हो रहा है। लाॅकडाउन में एक ओर जहाॅ अन्य सभी कार्य बंद है, वैसे में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत संचालित कार्य मजदूरों के लिए सार्थक कदम साबित हो रहा है। लाॅकडाउन की इस विषम परिस्थिति में मजदूर सामाजिक दूर व माॅस्क,सैनिटाइजरध्हैण्डवाश का उपयोग करते हुए समय-समय पर जारी शासन के निर्देशो का पालन करते हुए नरेगा कार्य कर रहे है।
जशपुर जिला में कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के सतत् निर्देशन के फलस्वरूप एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन व आर्थिक मजबूती हेतु लोगों के भरोसे व विश्वास का परिणाम है कि जशपुर जिला मनरेगा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हितग्राही मूलक कार्यो में सर्वाधिक कार्य स्वीकृति व श्रमिकों को नियोजित करने में राज्य में प्रथम स्थान पर काबिज है। इन्हीं विश्वास व भरोसे के बदौलत हमने माह मई में मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को 100 फीसदी प्राप्त कर लिया है। माह मई में मानव दिवस 1292011 (बारह लाख बानबे हजार ग्यारह) के विरूद्ध में 1810283 (अट्ठारह लाख दस हजार दो सौ तिरासी) मानव दिवस अर्जित कर लिया गया है। इस प्रकार मई महीने के लक्ष्य के विरूद्ध 140 प्रतिशत मानव दिवस अर्जित किया गया है।इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस.मण्डावी ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान महात्मा गांधी नरेगा के प्रारंभ होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। ग्रामीण कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव के सभी निर्देशो का पालन करते हुए नरेगा कार्यो को संपादित कर रहे है। हितग्राही मूलक व सामुदायिक कार्यो के साथ-साथ कृषि संबंधी कार्य व ’’जल संवर्धन व संरक्षण’’ के अधिकाधिक कार्यो को प्राथमिकता देते हुए योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। वैश्विक महामारी के दौरान बचाव के समस्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किए जाने हेतु सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है।सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) शशिकांत गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 के लक्ष्य 44 लाख 5 हजार 625 (चैवालिस लाख पांच हजार छः सौ पच्चीस) के विरूद्ध 53 लाख 46 हजार 568 (तिरपन लाख छयालिस हजार पांच सौ अडसठ ) 121 प्रतिशत मानव दिवस अर्जित किया गया था। वहीं इस वित्तीय वर्ष में मई माह के लक्ष्य 12 लाख 92 हजार 11 के विरूद्ध 18 लाख 10 हजार 283 मानव दिवस अर्जित किया है, तथा आज की स्थिति में  जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत 4 लाख 16 हजार 240 श्रमिक, जनपद पंचायत दुलदुला में 1 लाख 63 हजार 265, जनपद पंचायत जशपुर में 1 लाख 72 हजार 180, जनपद पंचायत कांसाबेल में 2लाख 25हजार 841, जनपद पंचायत कुनकुरी में 2 लाख 68 हजार 206, जनपद पंचायत मनोरा में 1लाख 60 हजार 438, जनपद पंचायत पत्थलगांव में 2 लाख 1हजार 556 एवं जनपद पंचायत फरसाबहार में 2लाख 2 हजार 787 इस प्रकार कुल 18लाख 10 हजार 513 मानव दिवस अर्जित कर लिया गया है जो लक्ष्य के विरूद्ध 140 प्रतिशत है। जिले में औसतन 80 हजार श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।  





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...