जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पूजा पाठ के साथ सहकारी समिति पत्थलगांव में धान खरीदी प्रारंभ


पूजा पाठ के साथ सहकारी समिति पत्थलगांव में धान खरीदी प्रारंभ
पूजा पाठ के साथ सहकारी समिति पत्थलगांव में धान खरीदी प्रारंभ
01-12-19 04:16:12         sourabh tripathi


पत्थलगांव:- पूजा पाठ के साथ पूरे विधि विधान से आज सहकारी समिति में धान खरीदी की षुरूवात की गई। पत्थलगांव सहकारी समिति के संचालक मंडल के उपस्थिति में 13 किसानों के टोकन के साथ धान खरीदी की षुरूवात हुई है। धान खरीदी के षुरूवात दिनों से ही षासकिय अमलाओं ने औचक निरीक्षण आरंभ कर दिया है। जिसमें जिले के सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक बी जे एक्का के साथ पत्थलगांव तहसीलदार महेष षर्मा एवं खादय निरीक्षक मनीष अग्रवाल सहित सहकारिता विस्तार अधिकारी अतरंग पांडे ने आज सहकारी समिति पत्थलगांव पहुंच कर धान खरीदी का गहन मुआयना किये एवं समिति प्रबंधक को सख्त हिदायत देते हुऐ कहा कि धान खरीदी में थोडी सी भी लापरवाही बर्दास्त नही किया जायेगा। समिति के सदस्य विजय त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष षासन द्वारा 1 दिसंबर से धान की खरीदी आरंभ किया गया है, जिस पर समिति द्वारा धान खरीदी की सम्पूर्ण तैयारी के साथ खरीदी आरंभ की है। इस बार किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सभी आवष्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इन्होने ने बताया कि इस बार षासन के निर्देष पर एक किसान का पांच बार टोकन काटा जायेगा। एवं इसके साथ प्रति एकड 15 क्विंटल धान क्रय का निर्देष प्राप्त हुआ है। विचौलिये समिति में धान न खपा पाये इसके लिए धान खरीदी प्रांगढ में जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। विचौलियों को चिन्हाकित कर कठोर कार्यवाही करवाने के लिए षासन को बताया जायेगा। धान खरीदी में आज समिति के अध्यक्ष सुरेष तिग्गा, उपाध्यक्ष दयाराम यादव एवं सचंालक सदस्य मुकेष अग्रवाल, नेहरू लकडा, नर्मदा साहु सहित समिति के समस्त स्टाप मौजूद रहे। 

किसानों ने की खुषी जाहिर 

1 दिसबंर से धान खरीदी होने पर क्षेत्र के किसानों ने भूपेष सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। पत्थलगांव के किसान राजेन्द्र एक्का तिलडेगा किसान बजरू एक्का ने बताया धान विक्रय का सही समय 1 दिसंबर होने से हम सभी किसानों का धान काटने, मिसाई एवं सूखाने में पर्याप्त समय मिल गया। एवं धान उपार्जन केन्द्र पत्थलगांव धान खरीदी की व्यवस्था से काफी खुष नजर आये।






ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...