जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

नोटबन्दी और जीएसटी ने कर दी भारत के अर्थव्यवस्था को बर्बाद- विनय भगत


नोटबन्दी और जीएसटी ने कर दी भारत के अर्थव्यवस्था को बर्बाद- विनय भगत
नोटबन्दी और जीएसटी ने कर दी भारत के अर्थव्यवस्था को बर्बाद- विनय भगत
24-11-19 06:22:11         sourabh tripathi


जशपुर विधायक विनय भगत झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव के पक्ष में सभा को संबोधित कर मोदी सरकार पर  बोला हमला 

लोहरदगा/जशपुर:

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में जशपुर विधायक ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में वोट मांगे. आपको बता दें कि आज जशपुर  विधायक  विनय भगत झारखण्ड के चुनाव प्रचार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर वोट मांगा जिस सभा में प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव और कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे । जशपुर विधायक विनय भगत की लोकप्रियता इसी से पता चलता है कि उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है वह भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के प्रचार में उन्होंने कई आम सभा को संबोधित किए एवं डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत जनसम्पर्क भी की । विधायक विनय भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करती है हमारे छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी जी ने जो वादा किया था महज 2 घंटा के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया, किसानों का समर्थन मूल्य 25 सौ के भाव से हम धान खरीदी कर रहे हैं । भूपेश बघेल सरकार निरंतर हर वादे को पूरा करने में जुटी हुई है आधे से अधिक वादों को अब तक 1 साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने पूरा कर दिया है । 
उन्होंने कहा अब की बार रघुवर भगाओ कांग्रेस सरकार लाओ। श्री भगत ने कहा झारखंड प्रदेश पूरी तरह आतंकवादियों के हाथ में है आए दिन यहां दंगा प्रसाद गोलीबारी हो रही है और भाजपा की सरकार पूरी तरह नाकाम है विकास नाम की कोई चीज नहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव  को वोट देकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं और सरकार बनाने में साथ दें। उन्होंने कहा भाजपा लोकतंत्र की पूरी तरह हत्या और प्रजातंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है जैसे कि आप सभी को मालूम है महाराष्ट्र में रातों-रात राष्ट्रपति शासन हट जाता है विधायक राज्यपाल के पास बिना पहुंचे ही राज्यपाल शपथ दिला देते है और महज 12 घंटा के अंदर सरकार गिर जाती है इस तरह की कई घटना भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह रच रहे हैं इन सब को उखाड़ फेंकने की जरूरत है लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है इसके लिए आप सभी को कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और देश को बचाएं।
 विधायक विनय भगत ने  इस बीच कई सभा को संबोधित किया और जनसम्पर्क भी की। विधायक श्री भगत ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार छत्तीसगढ़ का 25 ₹ में धान खरीदी करेंगे राज्य सरकार तो हम सेंट्रल पूल की चावल नहीं खरीदेंगे ऐसा कई तरह के बहाने बाजी कर रही है फिर भी हमरी कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 25 सौ से खरीदी कर रही है। किसान विरोधी है नरेंद्र मोदी सरकार भाजपा की सरकार यह कहती है कि किसानों के हाथ में अगर बोनस का पैसा जाएगा अतिरिक्त पैसा उन्हें मिलेगी तो बाजार प्रभावित होगा इन भाजपाइयों को कौन समझाए कि किसानों के हाथ में पैसे आने से बाजार और खिल उठेगी उन्होंने कहा पूरे भारत में मंदी का असर है लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंदी नही है क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है जो किसान गरीब के हित में काम कर रही है। विधायक के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सहस्त्रांशु पाठक एल्डरमैन व महामंत्री अमन सिंह भी मौजूद रहे।




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...