जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने जिला मुख्यालय जांजगीर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज


प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने  जिला मुख्यालय जांजगीर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने जिला मुख्यालय जांजगीर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
15-08-19 06:52:08         sourabh tripathi


» राज्य में कृषि और वन उत्पादों पर आधारित 200 फूडपार्क हांेगे स्थापित - श्री सिंहदेव

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2019/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की  72 वर्षगांठ के अवसर पर आज जांजगीर चांपा जिले में भी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त की मुख्य समारोह मंे छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उन्हांेने प्रदेश सहित जांजगीर चांपा जिले के नागरिको को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टी.एस. सिंहदेव ने सबेरे 9 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजा रोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने कलेक्टर श्री पाठक के साथ एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती माथुर के साथ स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री की जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि और वन उत्पादों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसे देखते हुये राज्य में 200 फूडपार्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 67 विकासखण्डों में फूडपार्क की स्थापना हेतु भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में जवाहर सेतू योजना के अंतर्गत पहुंचविहीन गांवों में सड़क संपर्क स्थापित करने के लिये पूलों का निर्माण किया गया है। इसके अंतर्गत 100 पूलों के निर्माण की कार्ययोजना बनायी गयी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य के लोगों ने सोचा था कि नया राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में उन्हें भरपूर अवसर, संशाधन और भागीदारी मिलेगी। लेकिन विगत डेढ़ दशकों में वे इन तमाम चीजों से वंचित रहे। छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने सत्ता में आते ही छत्तीसगढ़ महतारी की सबसे बड़ी उम्मीद धान का सम्मान जनक दाम देने का  फैसला किया। 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान समस्त किसानों के अल्पकालीक ़कृषि ़ऋण को माफी, सिंचाई कर माफी, वन टाईम सेटलमेंट, से किसानों को नये सिरे से खेती के लिये ऋण लेने की सुविधा दिलाने जैसे ठोस कदम उठाये गये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार धान के समर्थन मूल्य में मात्र 65 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी की खानापूर्ति की है। लेकिन हर स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल दर से धान का दाम देंगे और जनता के सशक्तिकरण के हर संभव उपया करते रहंेगे।
मुख्य अतिथि श्री टी.एस. सिंहदेव ने संदेश का वाचन करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने विरासतों के साथ आगे बढ़ने की नीति अपनायी है। जिसकी मिसाल है नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी। इनके माध्यम से गांवों की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को नया जीवन देने की पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के तहत जिन आवेदनों को खारिज किया गया था, उसकी पुनः समीक्षा की जा रही है ताकि पात्र हितग्राहियों को न्याय मिल सके। वहीं सामुदायिक वन अधिकार देने का महाअभियान भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य अंचलों की समस्याओं की  शीघ्र समाधान हेतु प्राधिकरणों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गयी है। प्री-मैट्रिक छात्रावास, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों  की शिष्यवृत्ति को बढ़ाकर एक हजार रूपये प्रति माह कर दिया गया है। पहले जाति प्रमाण पत्र बनाना किसी प्रताड़ना से कम नहीं था, अब राज्य सरकार ने नई व्यवस्था कर दी है। नई व्यवस्था के तहत बच्चे के जन्म के साथ पिता के जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बच्चे को भी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश में कहा कि आज दुनिया में किसी भी जंग से ज्यादा खतरा कुपोषण से है, इसे देखते हुये आदिवासी अंचलों में प्रोटिन युक्त पोषण के लिये चना, फल, अण्डा आदि समाग्री वैकल्पिक रूप से उपलब्ध कराने की नई शुरूआत की है। बहन, बेटियों तथा नवजात शिशुओं की देखभाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सराहनीय योगदान को देखते हुये इनका मानदेय बढ़ाया गया है। दस हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को नर्सरी स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गई है। दो हजार आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। बीपीएल परिवारों को बेटियों के हाथ पीले करने में सुविधा हो इसके लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे सहायता का दायरा बढ़ाते हुये 15 हजार रूपये की स्थान पर 25 हजार रूपये कर दिया गया है। निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दी गयी है।  
श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश में कहा कि प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के अंतर्गत सबके स्वास्थ्य की चिंता की है। जिसके लिये विभिन्न स्वास्थ्य इकाईयों का उन्नयन किया जा रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर में हृदय रोग के उपचार हेतु स्टेमी माडल की स्थापना की जाएगी। श्रम की दिशा में बहुप्रतिक्षित सुधार करते हुये छत्तीसगढ़ औद्योगिक नियोजन स्थायी आदेश नियम 1963 में संशोधन किया गया है। जिसमें राज्य की विभिन्न उपक्रमों, कारखानों, उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई है। जमीन की खरीदी बिक्री पर लगी रोक हटाने से लगभग 60 हजार रजिस्ट्री हुई है। इससे कई परिवारों की खुशियां लौटी है। जमीन की कलेक्टर गाईडलाईन दर में 30 प्रतिशत की कमी करने से कई परिवारों के सपने साकार होने लगे हैं। श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश में कहा कि सार्वजनिक अवकाश की संख्या में वृद्धि की गई है। हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस एवं छठ पूजा के नये सार्वजनिक अवकाश से प्रदेश मंे जो नया उत्साह जागा है वह अभूतपूर्व है।
 अगले क्रम मंे श्री सिंहदेव ने मंच से शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगी गुब्बारे आकाश मंे छोड़े। इसके बाद परेड में शामिल सी.ए.एफ. 11 बटालियन भारत रक्षित, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस महिला बल, जिला नगर सेना की सशस्त्र टुकड़ियो द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम के अगले कड़ी में परेड कमांडर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक पैकरा, परेड टू आई.सी. उप निरीक्षक श्री राजकुमार लहरे के नेत्ृत्व में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल और नगर सेना की सशस्त्र टुकड़ियो सहित विभिन्न विद्यालयो के एन.सी.सी., स्काउट और गाईड के 10 प्लाटूनो ने देशभक्ति धुनो पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय तिरंगे व मुख्य अतिथि को पूरे जोश एवं उल्लास के साथ सलामी दी। तत्पश्चात मुूख्य अतिथि ने शहीद परिवारों के परिजनों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मनित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का संदेश देते हुए नगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एकलय में सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। समारोह के तीसरे चरण में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, गुरूकूल इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशप्रेम, भाईचारा और एकता में अनेकता के मोती पिरोय देशभक्ति और लोकगीतों के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनोहारी प्रस्तुतियाॅं दी गई।
  मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमो में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिये संबंधित संस्थानो को पुरस्कृत किया गया। मार्च पास्ट में सीनियर वर्ग में सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित को प्रथम, जिला महिला पुलिस बल को द्वितीय और महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह मार्च पास्ट जूनियर वर्ग मंे एनसीसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर को प्रथम, ज्ञानदीप विद्यालय के स्काउड को द्वितीय और शासकीय कन्या पूर्व  माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के गाईड दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उन्हें गौरवन्वित किया। मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने संास्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी अकलतरा को प्रथम, गुरूकूल इंटरनेशनल स्कूल को द्वितीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय  पहरिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उन्हें गौरवान्वित किया। इसी तरह ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव, सतीश सिंह और सुश्री कांति यादव ने किया।
इस अवसर पर जांजगीर लेाकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार यादव, जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, बार ऐसोशियेशन के अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरवंश, नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री आशुतोष गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, वरिष्ठ नागरिक श्रीमती मंजू सिंह, श्री दिनेश शर्मा, श्रीमती रश्मि गबेल, श्री रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं नगरवासी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...