जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 08:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को छत्तीसगढ़ शासन ने दी मान्यता


छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को छत्तीसगढ़ शासन ने दी मान्यता
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को छत्तीसगढ़ शासन ने दी मान्यता
12-06-19 03:03:06         sourabh tripathi


जशपुर नगर । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पंजीयन क्रमांक 4099 को शासन से पत्राचार करने मान्यता प्रदान की है।

      उक्ताशय की जानकारी देते हुए जशपुर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 31/12/2015 तक कर्मचारी संगठनों को राज्य शासन ने मान्यता दी थी। सन 2015 के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पहला कर्मचारी संगठन है,जिसको राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम 4 के तहत मान्यता दी है।उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के स्थिति में बतौर मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस एवं सन 2000 में मध्यप्रदेश के पुनर्गठन के बाद मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के विभाजन से बतौर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के नाम से छत्तीसगढ़ में अस्तित्व में आया था।लेकिन न्यायालयीन आदेश 27 अप्रैल 2011 को आधार मानकर तत्कालीन शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक कांग्रेस की मान्यता समाप्त कर दी थी।लंबे संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के नाम से नए संगठन का पंजीयन 15 जनवरी 2013 को हुआ एवं कालांतर में छत्तीसगढ़ के वृहद संगठन के रूप में संगठन ने प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी के नेतृत्व में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा।साथ ही पुनः मान्यता हासिल किया।जो कि वर्ष 2015 तक जारी रहा।

         उन्होंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) मंत्रालय के पत्र फरवरी 2019 में दिए गए 4 बिंदुओं की जानकारी विधिवत तैयार कर मान्यता के लिए फ़ाइल प्रस्तुत की थी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रशासकीय स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मेरी खेम्स ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता का आदेश 11 जून 2019 को जारी किया है।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। 

     उन्होंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी के द्वारा संगठनात्मक दस्तावेजों का व्यवस्थित संकलन एवं सक्रियता के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि समूचे प्रदेश में संगठन मामलों में समझ विशेषकर कर्मचारी कल्याण संबंधी वित्तीय एवं अन्य मामलों में जानकर के रूप में  प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी जाने जाते हैं।छत्तीसगढ़ राज्य में बतौर तेज तर्राट प्रांताध्यक्ष के रूप में पहचान हैं।छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम 4 के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को  मान्यता मिलने का लाभ प्रदेश के शिक्षको को निश्चित मिलेगा ।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...