जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

‘सेलिब्रेशन आफ इंग्लिश’ में महिलाये अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह भाषण देने लगी


‘सेलिब्रेशन आफ इंग्लिश’ में महिलाये अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह भाषण देने लगी
‘सेलिब्रेशन आफ इंग्लिश’ में महिलाये अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह भाषण देने लगी
19-05-19 04:54:05         sourabh tripathi


जशपुर । जिला प्रशासन द्वारा जिला ग्रंथालय में चलाये जा रहे स्पोकन इंग्लिश कोर्स में आज ‘सेलिब्रेशन आफ इंग्लिश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओ ने अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह भाषण देकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया और यह बता दिया कि यदि मन मे कुछ सीखने की तमन्ना हो तो उम्र  बाधा नही बनती।जिले  के युवा एवं उत्साही  कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के की पहल और मार्गदर्शन में नव संकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम में जशपुर के स्टूडेंट,युवा,महिलाएं  बढ़-चढ़ कर भाग ले रहें हैं एवं उनके उत्साह को देखते हुए कई कार्यक्रम भी आयोजित किये   जा रहें हैं । यह कार्यक्रम अभी तक का सबसे सफल कार्यक्रम साबित हो रहा जिसमें न केवल इंग्लिश बोलने की कला सिखाई जा रही है बल्कि लोगो को समूह में ओर बोलचाल में इंग्लिश में बात करना सिखाया जा रहा है।आज के कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि के रूप में आये संकल्प के प्राचार्य  विनोद गुप्ता  से महिलाओं एवं बच्चों ने अंग्रेज़ी में प्रश्न कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

लोगो ने जीवन से नकारात्मकता को कैसे दूर किया जाए ,

इंग्लिश भाषा पर कैसे अधिकार किया जाए,

जीवन में सफलता के लिये क्या क़दम उठाने चाहिये जैसे प्रश्न इंग्लिश में कर उत्तर प्राप्त किये।

अलप अवधि में महिलाओं की इस उपलब्धि पर  विनोद गुप्ता  ने आश्चर्य व्यक्त कर प्रसन्नता  के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर अंग्रेज़ी में दिया। इस कोर्स में प्रशिक्षक के रूप में विवेक पाठक और भैरव भौमिक अपनी सेवाएं दे रहे है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों ने जशपुर कलेक्टर  निलेश कुमार खीरसागर को स्पोकन इंग्लिश कोर्स आयोजन हेतु  धन्यवाद दिया।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...