जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा: पेंशनरों का जीवन और सुगमतापूर्वक चले, इसके लिए करेंगे पूरे प्रयास


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा: पेंशनरों का जीवन और  सुगमतापूर्वक चले, इसके लिए करेंगे पूरे प्रयास
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा: पेंशनरों का जीवन और सुगमतापूर्वक चले, इसके लिए करेंगे पूरे प्रयास
24-02-19 08:44:02         sourabh tripathi



रायपुर, 24 फरवरी 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के गांव एम जामगांव में छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि पेंशनर्स का जीवन और भी सुगमतापूर्वक हो, इसके लिए शासन द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा पेंशनर्स ने कुछ मांगे रखी हैं, इनका परीक्षण मुख्य सचिव करेंगे। इसके बाद उचित निर्णय लेकर समस्याओं का संतोषजनक समाधान किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनर्स समाज के स्वाभाविक मार्गदर्शक हैं। लोग आपकी बातें समझते हैं। आप भी अपने शहर और गांव में अपने अनुभवों का लाभ दें। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी को लेकर शासन द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता गौठान को लेकर है। पशुधन का हम बहुत प्रभावी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मैं बेमेतरा कृषि मेले में गया था। वहां ग्राम कोपरेडीह के किसान मोहित साहू ने बताया कि उनके पास 12 पशु हैं और 1 एकड़ में 1 पशु के गोबर से जैविक खाद पर्याप्त होता है। वे 12 साल से जैविक खेती कर रहे हैं और 18 हजार रुपये का वर्मी खाद भी बेच देते हैं। इसी तरह हमें कार्य करना है। गौठान में पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था करना है। यहां घेरा, शेड, और प्लेटफॉर्म बनाना है। आप सभी के मार्गदर्शन से इस दिशा में गुणवत्तापूर्ण एवं महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में युवकों को जैविक खाद बनाने एवं गोबर गैस प्लांट बनाने प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे ग्रामीण युवा भी आत्मनिर्भर बनेंगे। चरवाहों को भी आर्थिक रूप से मजबूती दी जाएगी। आप सभी गांव से जुड़े हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए पेंशनरों से कहा कि आपके पास पर्याप्त अनुभव एवं समय है। इस दिशा में अच्छा कार्य करेंगे और ग्रामीण विकास की पुख्ता व्यवस्था करेंगे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...