जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 05:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यो ना हो अच्छाई के सामने उसे हारना ही होता है--रामदास


बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यो ना हो अच्छाई के सामने उसे हारना ही होता है--रामदास
बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यो ना हो अच्छाई के सामने उसे हारना ही होता है--रामदास
20-10-18 02:25:10         VIJAY TRIPATHI


पत्थलगांव मे विजया दशमी पर्व रंगा रंग आतिश बाजी के साथ सम्पन्न

 

 

पत्थलगांव---नगर पत्थलगांव के दशहरा मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी राम लक्ष्मण ने अपने तीर से रावण का दहन किया श्री राम के 1 तीर मारते ही तेज धमाके के साथ बुराई का प्रतीक माना जाने वाला रावण का दहन हो गया जो कार्यक्रम बेहद ही रोमांच भरा था इस दौरान पूरा मैदान जय श्री राम के नारों से गुंजायमान था। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी पत्थलगांव में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मंडी प्रांगण दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान खासी भीड़ देखी गई। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य झांकी भी निकाली गई जिसे देखने नगर के भारी संख्या में लोग जुटे वहीं पूरा नगर श्री राम के जयकारों से गूंज उठा ।।
दशहरा मैदान में रावण दहन से पूर्व में काफी देर तक आतिशबाजी हुई जिसके बाद कर्मा नाच प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी को पुरस्कार भी दिए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी सेठ रामदास अग्रवाल मौजूद रहे जो उनकी कर्मस्थली है वहीं अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलाल अग्रवाल,शेखर त्रिपाठी,रामनिवास जिंदल,अनिल मित्तल,सुनील अग्रवाल,विनोद गर्ग,संजय लोहिया ,जग्गी अग्रवाल,समेत और भी कई समाजसेवी एवं नागरिक मौजूद रहे। प्रति वर्ष  की भांति मंच का संचालन विजय त्रिपाठी  के द्वारा करते हुवे उपस्थित जन समूह को मनोरंजन भी कराया उपस्थित जनता दशहरा पर्व केे साथ साथ श्री त्रिपाठी का संचालन सुनने के लिये भी दशहरा मैदान आते है। दशहरा कार्यक्रम देखने के लिए मंडी मैदान में दर्शकों की हजारों की संख्या में भारी भीड़ रही। इस दौरान मुख्य अतिथि रामदास अग्रवाल ने कहा की यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों नहीं हो जाए, लेकिन अच्छाई के सामने उसे हारना ही होता है। जिसकी जरूरत कलयुग में भी है इसलिए सभी को अच्छाई का साथ देना चाहिए उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या एवं अस्वच्छता जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए आमजन से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने बुराई के प्रतीक प्रत्येक सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक होकर ऐसी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने विजयादशमी के हर साल के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई ज्ञापित भी किया

कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समिति को बधाई देते हुए कहा की व्यक्ति में राम और रावण दोनों विद्यमान हैं। दशहरे का सबसे अच्छा संदेश ही है कि हमें अपने अंदर के राम को जागृत कर रावण का दहन करना है। हमें समाज व देश में फैली बुरी कुरीतियों को मिलकर खत्म करना है तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई का अंत किया था इसी तरह कलयुग में भी रावण रूपी बुराई को खत्म करना होगा तभी अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है समारोह का आभार प्रदर्शन विजयादशमी समिति के सदस्य अतुल त्रिपाठी ने किया /सभी लोगो ने विजय दसमी समिति के सदस्य सुनील गर्ग,अतुल त्रिपाठी ,बब्बू भाटिया,गोशी भाटिया,मन्कु रोहिला के कार्यो की सराहना की जिनके द्वारा लगातार कई वर्षो से शहर में विजय दसमी का पर्व मनाया जा रहा है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...