जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

चुनाव के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस ने नगर में किया मार्चपास्ट 


चुनाव के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस ने नगर में किया मार्चपास्ट 
चुनाव के मद्देनजर पत्थलगांव पुलिस ने नगर में किया मार्चपास्ट 
17-10-18 06:18:10         sourabh tripathi


पत्थलगांव । प्रदेश में होने वाले चुनाव एवं अचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस प्रशासन अपने कार्यछेत्र मे गंभीरता  से मुश्तैद हो गई है । जिस कड़ी में जिला मुख्यालय जशपुर के बाद आज पत्थलगांव नगर में पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर व एस डी ओपी अभिषेक झा के निर्देश पर नगर के थानाप्रभारी  ओ पी ध्रुव के नेतृत्व में अपने दल बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों में मार्च पास्ट किया गया ।

 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बुधवार को नगर  में शांतिपूर्ण चुनाव कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला।  पुलिस के सैकड़ो अधिकारी/कर्मचारियों ने फ्लेग मार्च  किया। पुलिस ने लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील भी की।

विधान सभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता, मां दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को देखते हुये बुधवार17 अक्टूबर को पत्थलगांव के विभिन्न मार्गो  में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक महो. के निर्देश पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा गया। त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिस का सहयोग करने  को कहा गया ।

 

पुलिस ने लोगों में भरोसा दिलाया कि  चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो शांति पूर्ण  चुनाव करने की अपील की।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...