जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा पत्थलगांव , श्रधांजलि सभा में उमड़े नगर के लोग


अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा पत्थलगांव , श्रधांजलि सभा में उमड़े नगर के लोग
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा पत्थलगांव , श्रधांजलि सभा में उमड़े नगर के लोग
17-08-18 06:29:08         sourabh tripathi


► विधायक शिवशंकर  सहित पूर्व कांग्रेसी विधायक रामपुकार सिंह ने भी श्रधांजलि

पत्थलगांव।।पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पत्थलगांव में नागरिकों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर शृद्धाजंलि अर्पित किया गया. जिसमें काफी संख्या में नागरिको ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस मौके पर संसदीय सचिव शिव शंकर साय पैंकरा ने कहा कि आज पूरे देशवासियो के मन मे गहरा दुख है सबके दिल मे अटल जी बसे है, अटल जी ने जीवन के कालखंड में ढेर सारी चुनोती के बावजूद देश को जो दिशा दी है जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नही जा सकता,इस मौके पर पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि देश भक्त राजनीति के अजातशत्रु रहे स्व अटल जी ने इस देश मे तीन तीन बार प्रधानमंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके एक अच्छे कुशल प्रशासक के रूप में पूरे देश को नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि अटलजी सभी दलों के प्रिय थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया।
राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व मे भारत की छाप बनाने वाले स्व अटलजी की याद में पूरा देश बिलख रहा है।हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि स्व अटलजी के चले जाने से पूरे देश मे सन्नाटा छा गया है ।संजय लोहिया ने कहा कि युगपुरुष स्व अटलजी के निधन से भारत को अपूर्ण क्षति हुई है ।

श्रद्धांजलि सभा मे वरिष्ट पत्रकार विजय त्रिपाठी ने बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि एक समय ऐसा था कि हम लोग यहा स्थानीय क्षेत्र मे नारा लगाते थे कि भाजपा ला जीतना  हे अटल दादी ला प्रधानमंत्री बनाना हे और 3 बार प्रधानमंत्री बने, बाजपेयी जी सदैव देश के बारे मे सोचते थे कि कैसे हमारा भारत देश सभी देशों में अग्र पंक्ति पर रहे और वे देश मे ही नही विदेशो मे भी लोकप्रिय रहे।श्री त्रिपाठी ने उनके साथ मुलाकात का अनुभव को भी शेयर करते हुए कहा कि वर्षो पूर्व जब श्री बाजपेयी का1जशपुर आगमन हुवा था तब आदरणीय लख्खी राम जी अग्रवाल एवं आदरणीय दिलीप सिंह जूदेव जी के साथ जशपुर से खरसिया जाते समय कुछ देर के लिये पत्थलगांव मे रुके थे जहा वैद्य दयाराम तिवारी जी के दुकान पर आदरणीय भजनलाल अग्रवाल, रामकुमार लोहिया, रामकरण गुप्ता, रामभगत शर्मा जी के साथ मुझे भी मिलने का अवसर प्राप्त हुवा था जहा श्री जूदेव जी ने हमारे वरीष्ठ लोगो के साथ साथ मेरा भी परिचय एक युवा नेता के रूप मे कराया था तब वाजपेयी जी से मिले आशीर्वाद से मै उनका मुरीद हो गया।

अटल जी के याद मे त्रिपाठी ने आज एक रुद्राक्ष का पौधा लगाया

अटल जी के मुरीद  विजय त्रिपाठी ने आज श्रद्धाजंलि सभा मे एक रुद्राक्ष का पौधा साथ लेकर गये और उपस्थित सभी के सामने अटल जी के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाने तथा पौधा का सेवा करने का संकल्प लिया जिसपर विधायक शिव शंकर साय ने भी घोषणा किया कि वे भी घर पहुचते ही अटल जी के नाम पर एक बरगद का पौधा लगायेंगे।इसी प्रकार अनिल मित्तल संजय लोहिया ने भी एक एक पौधा अटल जी के नाम पर लगाने का संकल्प  किया।

सभा को रेणु विस्वास,मुरारी अग्रवाल,वीरेंद्र सिंह,अनिल अग्रवाल,डॉ बी एल भगत , समेत अन्य लोगो ने सम्बोधित करते हुवे गहरा दुख जताया। सभी ने कहा कि देश ने अपना हीरा खो दिया है। अटलजी ऐसे राजनेता थे जिनका विरोधी भी सम्मान करते थे। उन्होंने देश को नई ऊंचाई दी।इस मौके पर संसदीय सचिव शिव शंकर साय पैंकरा, पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, विजय त्रिपाठी,अनिल अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, अजय बंसल ,भाजयुमो अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ,राहुल अग्रवाल,, टीएस एस अध्यक्ष सुरेश तिग्गा, वीरेंद्र सिंह, मुरारी अग्रवाल,रामअवतार अग्रवाल ,रामनिवास जिंदल ,रम्मू शर्मा,विशु शर्मा,सुनील गर्ग,अंकित बंसल,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु विश्वास,भारती शर्मा ,भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल,शिला,फूलोमती,काजल मधु,प्रकाश चौहान,श्याम शर्मा,मुन्ना शर्मा,रेवा धीवर,संजय तिवारी,हेमन्त पटेल गाला,विवेक तिवारी ,दामोदर शर्मा,बालश्याम चौहान,मनोज शर्मा,डॉ बी एल भगत,आकाश चौहान,तुलसी मुंडा,मनमोहन गर्ग,बबलू तिवारी,मुकेश सिन्हा,विकास शर्मा,शिखर बंसल,रूप सिंह राठिया समेत अन्य नागरिक उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...