जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 11:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पत्थलगांव से कुनकुरी तक जल्दी ही बनेगी सड़क,आवागमन होगा बेधड़क


पत्थलगांव से कुनकुरी तक जल्दी ही बनेगी सड़क,आवागमन होगा बेधड़क
पत्थलगांव से कुनकुरी तक जल्दी ही बनेगी सड़क,आवागमन होगा बेधड़क
14-12-23 04:29:12         sourabh tripathi


# मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय के निर्देश के बाद कार्यों में आई प्रगति

# कलेक्टर ने किया निरीक्षण, हर दिन के कार्यों की कर रहे समीक्षा*


जशपुरनगर 14 दिसम्बर 2023/ पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में आवागमन करने वाले आमनागरिको कि समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। सड़क पर उन्हें हिचगोले खाते नहीं गुजरना पड़ेगा और न ही कही आने जाने में अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के पश्चात पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। सड़क निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा भी सड़क के कार्यों का निरीक्षण कर हर दिन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि के मुताबिक सीसी रोड़ के निर्माण कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 

    जशपुर मुख्यालय सहित यहां से पत्थलगांव और अन्य स्थानों में आने-जाने के लिए महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-43 सड़क निर्माण कार्य की गति को अब बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के पश्चात टीबीसीएल कंपनी के द्वारा सड़क में जगह-जगह अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम कराया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि पथलगाँव शहर में सीसी रोड़ का काम दिसंबर महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग में स्थित झंडा घाट में पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा है। इसी तरह बेला घाट में घाट कटिंग के कार्यों और डीएलसी, जीएसबी, मिट्टी के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। यहां सीसी रोड निर्माण पूरी प्रगति से चल रहा है। बंदरचुआ के पास कंपनी ने लगभग 1 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण पूरा कर लिया है। अभी कंपनी द्वारा 5 से 6 अतिरिक्त एक्सकेविटर खुदाई और मिटटी हटाने के कार्यों में लगाया गया है। बंदरचुआ से तामासिंहा और तामासिंहा से नवाटोली होते हनुमान टेकरी की तरफ़ जल्दी ही सीसी रोड का निर्माण कर दिया जाएगा। सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा अतिरिक्त डीएलसी पेवर और सीसी रोड का पेवर भी मोबलाइज किया गया है, जिससे कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ईब, नैनी सहित अन्य नदियों में पुल निर्माण के कार्यों के लिए एक्सपर्ट इंजीनियर और लगभग 200 अनुभवी मजदूर लगाए गए हैं। पत्थलगांव से लेकर कुनकुरी तक के सड़क के कार्यों में विलंब न हो और कार्य तय सीमा पर पूर्ण हो सके, इस पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य कराएं जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव से लेकर कुनकुरी तक के सड़क निर्माण की गति को बढ़ाने और जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सड़क के बनने से इस मार्ग पर आवागमन करने वालों की बड़ी सहूलियत मिलेगी। वे सुगम तरीके से बेधड़क सड़कों पर यात्रा कर सकेंगे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...