जशपुरान्चल
Monday 29 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जशपुर जिले की विकास और मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता से जशपुरांचल की खास वार्ता


जशपुर जिले की विकास और मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता से जशपुरांचल की खास वार्ता
जशपुर जिले की विकास और मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता से जशपुरांचल की खास वार्ता
08-12-23 04:36:12         sourabh tripathi


# पत्थलगांव को जिला बनाना हमारे एजेंडे में है शामिल- सुनील गुप्ता

पत्थलगांव(जशपुरांचल) --/ छत्तीसगढ़ में हुवे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुवे 54 सीटो पर विजय फताका लहराया है जिसमे सरगुजा सम्भाग की 14 की 14 सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है और कांग्रेस को जीरो बटा जीरो अंक मिला है, और तो और कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री रहे टी एस सिंह देव भी चुनाव हार गये जो कांग्रेस की सरकार आने पर मुख्यमंत्री बनने की सपना संजोय हुवे थे,किन्तु मुख्यमंत्री तो दूर विधायक तक नही बन पाये।सरगुजा संभाग के जशपुर जिले की तीनों सीट जो पिछली बार कांग्रेस के पाले में गई थी जो इस बार पुनः भाजपा नेताओ के चाणक्य नीति से सफलता हासिल करते हुवे तीनो सीट पर भाजपा का परचम लहराया है और 8 बार के विधायक को भी गोमती साय के माध्यम से पछाड़ने का कार्य कर दिखाया है।

चुनाव परिणाम के आज पांच दिन बीत गये है पर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नही किया है किंतु भाजपा सूत्रों की माने तो जशपुर जिले से दो बार विधायक, तीन बार सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे वर्तमान कुनकुरी विधायक विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है, और जल्द ही पर्यवेक्षकों की केंद्रीय टीम राजधानी रायपुर पहुच रही है जहाँ मुख्यमंत्री के नाम का फायनल होना है जिसमे सम्भवतः जशपुर जिले से आदिवासी नेता विष्णुदेव साय जी का नाम फायनल होना लगभग तय है।

जशपुर जिले के भाजपा जिला  अध्यक्ष सुनील गुप्ता जिन्होंने अपने रणनीति के तहत जिले के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय, कृष्णकुमार राय, राजा रणविजय सिंह जूदेव, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, ओमप्रकाश सिन्हा आदि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनाव प्रचार अभियान का कमान संभाला और अपना अधिक समय पत्थलगांव विधानसभा पर रणनीति अपनाते हुवे जीत दर्ज कराया जिसका भाजपा संगठन ने भी पीठ थप थपाया है।


 *जशपुर जिले को मुख्यमंत्री पद मिल सकता है -- सुनील गुप्ता*


भारतीय जनता पार्टी जशपुर के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता से जशपुरांचल ने दूरभाष से चर्चा कर यह जानने की कोशिश की- की मुख्यमंत्री कौन बन सकता है और वर्तमान भाजपा सरकार में जशपुर जिले के विकास के लिये कौन कौन से प्रमुख बिन्दु है, क्या पत्थलगांव जिला बनेगा आदि अन्य विकास की योजनाओं पर बात की गई जिसपर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सारगर्भित चर्चा करते हुवे कहा कि जैसा अंदेशा पता चल रहा उसके अनुसार जशपुर जिले से मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है पर भाजपा की केंद्रीय टीम एवं विधायक दल मुख्यमंत्री का चुनाव करता है परन्तु हमारी प्रबल इक्षा है कि इस बार जशपुर जिले से मुख्यमंत्री बने और जशपुर जिले में मुख्यमंत्री पद के काबिल पूर्व में दो बार के विधायक, तीन बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री रह चुके वर्तमान में कुनकुरी से भारी मतों से जीतकर आये विष्णुदेव साय जी है जिनके अन्दर समस्त राजनीतिक, सामाजिक, व्यवहारिक गुण जिसमे सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता विराजमान है जिन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाना चाहिये।

विकास के मुद्दे पर श्री गुप्ता ने व्यक्तिगत विचार का जिक्र करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य,बेहतरीन सड़क के साथ साथ कहा कि जशपुर जिले में पर्यटन की अशीम सम्भावनायें है जिसे विकसित किया जा सकता है, जशपुर में एक मेडिकल कालेज की आवश्यकता है जिसके लिये जिला अध्यक्ष होने के नाते प्रस्ताव रखकर प्रयास किया जावेगा।पत्थलगांव जिला को लेकर सुनील गुप्ता ने कहा कि पत्थलगांव जिला बनने का मार्ग पूर्ण सरकार बनने के साथ ही प्रशस्त हो गया है और पत्थलगांव को जिला बनाने हमारे एजेंडे में है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...