जशपुरान्चल
Saturday 04 May 2024 02:05 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

105 साल की बुजूर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इंदवार ने पत्थलगांव मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान


105 साल की बुजूर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इंदवार ने पत्थलगांव मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान
105 साल की बुजूर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इंदवार ने पत्थलगांव मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान
17-11-23 12:10:11         sourabh tripathi


# क्षेत्र और समाज के हित के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए-बुजूर्ग वर्ग

जशपुर / पत्थलगांव--/ 17 नवम्बर 2023/जिले के तीनों विधान सभा में प्रातः 8 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। सबेरे पत्थलगांव विकाखण्ड के गोढ़ीकला निवासी 105 साल की बुजुर्ग महिला श्रीमती पुनी बाई इन्दवार अपनी बेटी सुश्री पुष्पा इंदवार के साथ मतदान केन्द्र पत्थलगांव केन्द्र क्रमांक 202 में वोट डालने पहुंची।

          जशपुर विधानसभा क्रमांक 12 में 91 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता गुलाबचंद जैन ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज रोड वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री जैन ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं जब से मत देने के लिए योग्य हुआ हूं तब अपने मताधिकार का उपयोग कर रहा हू। उन्होंने कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है, सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कुछ ऐसी ही तस्वीर मतदान केन्द्र क्रमांक-83 जशपुर से भी सामने आई है। जहॉ 81 वर्षीय श्रीमती हेलेना अपने परिजनों के सहारे मतदान करने पहुंची। कई मतदान केन्द्रों से ऐसी ही तस्वीरे आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें कई बुजुर्ग ठीक से चलने की स्थिति में भी नहीं है, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रबल इच्छाशक्ति के दम पर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। 86 वर्षीय बुजुर्ग पौलुय एक्का भी मतदान केन्द्र क्रमांक 83 जशपुर पहुंच कर अपने मताधिकार प्रयोग करने से पीछे नही रहे।  

    मतदान करने आए इन बुजुर्गो का कहना है कि यह उनका कर्तव्य नहीं बल्कि उनका का धर्म है। इसे हर हाल में पूरा करना चाहिए। जब तक वे जीवित है इसका पालन करते रहेगें। उनका कहना है कि एक वोट भी निर्णायक हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र और समाज के हित के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।





ताजा ख़बरें

निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न

जशपुर--/अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर में गत...