स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
» जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा
रायपुर, 11 अगस्त 2023/ प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
ताजा ख़बरें
*ब्रेकिंग जशपुर:चिलचिलाती धूप में धरने में बैठे बच्चे गिर रहे चक्कर खाकर, प्राचार्य को न हटाने अपनी मांग पर डटे बच्चे,
# नायाब तहसीलदार के समझाइस के बाद भी जिद पर...
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा आवागमन की बेहतर सुविधा
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश...
पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*
*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं कमिश्नर सरगुजा संभाग के मुख्य आतिथ्य मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम मे कार्यशाला का क
🔷 *नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे...
राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :
पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य...
रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय
जशपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ...
श्रीमद् शिवमहापुराण कथा आयोजन अपने चरमोत्कर्ष पर,, हजारों लोग बन रहे हैं पुण्य के भागीदार
बगीचा --/छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामचीन हस्तियों की नगरी जिला जशपुर...