जशपुरान्चल
Monday 29 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किए दौरा*


आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किए दौरा*
आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किए दौरा*
06-08-23 07:46:08         VIJAY TRIPATHI


*


 *पथरीले रास्तों से होकर बलरामपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सबाग, चुनचुना पुंदाग,भूताही मोड़ पहुंचे, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों का किया उत्साहवर्धन,*


        

  बलरामपुर/पत्थलगांव (जशपुरांचल)       सरगुजा रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ पथरीले रास्तों से होकर थाना सामरी पाठ अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुंदाग पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैं तैनात पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवनो से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किए। 

आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में रूप रेखा तैयार कर रणनीति बनाई।

*जवानों का हौसला अफजाई*

पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचने के पश्चात तैनात जवानों से रूबरू होते हुए बोले कि आपकी लगन मेहनत व आम जनता के लोगों के सेवा भावना बहुत ही प्रेरणादायक है, पुलिस के जवानों पर आमजन का विश्वास कम नहीं होना चाहिए इसी उद्देश्य के साथ हमें साथ मिलकर कार्य करना है, साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य कर रहे हैं, निश्चित ही इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां सहित अन्य कारकों से आप सभी परिचित हैं, भुताही सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होने से हमें निश्चित ही नक्सली गतिविधियों को जीरो टॉरलेंस करने में सक्षम होंगे। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिहिंसा की गतिविधियां कम हुई है और हमने शांति स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने और एक दूसरे की मदद करते हुए उनका हाथ थामें।जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला बलरामपुर में नक्सल उन्मूलन एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है।


             भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्रेश कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी.के.सिंह, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन सहित सीआरपीएफ एवम् जिला बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...