जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मंडी प्रांगड़ में विराट विजयादशमी महोत्सव में रावण की लीला हुई समाप्त


मंडी प्रांगड़ में विराट विजयादशमी महोत्सव में रावण की लीला हुई समाप्त
मंडी प्रांगड़ में विराट विजयादशमी महोत्सव में रावण की लीला हुई समाप्त
06-10-22 02:57:10         sourabh tripathi


पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर में इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कृषि उपज मंडी मैदान में आतिशबाजी की लगातार झड़ियों के साथ भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकी एवं करमा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के साथ तीनों मुख्य मार्गों में रैली निकाली गई।

वहीं मैदान में बने 35 फिट का रावण दहन कार्यक्रम को देखने आसपास ग्रामों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा जवानों की जगह जगह तैनाती की गई थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह शामिल हुए। जिसके पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती व चंदन लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किए। कर्मा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देने वालों में प्रथम पुरस्कार के रूप में रायगढ़ जिले घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम (कया) को 11,000 की राशि से, दूसरा पुरस्कार पत्थलगांव के ग्राम शिवपुर को 7000 की राशि से विधायक रामपुकार सिंह और गौसेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी के हाथों पुरस्कृत किया गया।


मंच से विधायक रामपुकार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। सम्पूर्ण भारत में यह त्यौहार परम्परागत एवम हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे।  नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। विजयादशमी पर्व शक्ति उपासना का पर्व है।


मंच का संचालन वरिष्ट पत्रकार विजय त्रिपाठी द्वारा किया ।


इस अवसर पर मंच पर उपस्थित विधायक रामपुकार सिंह , गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र बेसरा, रामलाल अग्रवाल,महेंद्र अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रयाग अग्रवाल, एसडीओपी मयंक तिवारी, पत्रकार अतुल त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी, आकाश शर्मा विजयादशमी उत्सव अध्यक्ष सुनील गर्ग जयपाल राजपूत, मयंक रोहिला, जय प्रताप सिंह राजपूत, अवधेश गुप्ता , रेवा धीवर,अंकित शर्मा,पंकज लकड़ा, नरसिंह गिरी,पंकज सामल, अमन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...