जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

बहनाटांगर गौठान में गौ मूत्र खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ, धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार


बहनाटांगर गौठान में गौ मूत्र खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ, धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार
बहनाटांगर गौठान में गौ मूत्र खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ, धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार
28-07-22 07:16:07         sourabh tripathi


# गौ सेवा आयोग के शेखर त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि

पत्थलगांव । पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बहनाटांगर स्थित गौठान में हरेली त्यौहार के मौके पर गौ-मूत्र के खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौसेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने हरेली पर्व के मौके पर हल, रांपा, कुदारी, आदि की परंपरागत पूजा अर्चना किया। इस मौके पर पुष्कर स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठनों में लगाए गए सब्जियों से अर्जित आय के बारे में समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हुए मुख्य अथिति एवम आए हुए अधिकारी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए अपने उत्पादन के बारे में जानकारी दी, पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल ने महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अपने उत्पादन क्षमता को वृद्धि करने हेतु जोर दिया। 


उक्त कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने गौमूत्र केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस कल्याणकारी योजना से किसान एवं गौपालकों सहित महिला स्व सहायता समूह के आय में वृद्धि होने के साथ साथ गोधन न्याय योजना के तहत छ. ग. के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी किए जाने के बाद अब गौमूत्र की खरीदी की जाएगी। प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से प्रशिक्षित स्व सहायता समूह की महिलाओं के प्रयास से तरह तरह के उत्पाद बनाकर छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों तथा विदेशों में भी गोबर से बनी चीजों की बिक्री कर रही है। क्योंकि आज गौठानो के माध्यम पशुपालन, सब्जी उत्पादन कर महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही है। जिससे की हमारे विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम बहनाटांगर के ग्रामीण गौठान के माध्यम से आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी को मालूम होगा आज प्रदेश के ग्रामीण इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों में भी गोबर से बने दीप, मूर्ति, खिलौने, ईंट, रंग–पेंट , और अब बिजली उत्पादन भी किए जाने की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ही सोच है। उन्होंने आगे कहा जिस गोबर से पूर्व में केवल खाद बनाकर खेतों के गड्ढों में डाल दिया जाता था उसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी कि अब गोबर खरीदी के बाद प्रदेश में गोमूत्र की खरीदी भी की जाएगी। खेतों में अब कीट, पतंगों से फसलों को बचाने के लिए केमिकल की जरूरत नहीं होगी। स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से घर , गांव में ही गौमूत्र से बने जीवामृत, कीटनियंत्रक जैसे रसायनिक खाद का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा की जहां प्रत्येक वर्ष किसानों को हजारों लाखों रुपए खेतों में दवाई छिड़काव में लग जाते थे। उन पैसों की बचत होगी साथ ही समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। गौमूत्र खरीदी के लिए जशपुर जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों को चुना गया है जिसका उद्घाटन आज प्रदेश भर में किया जा रहा है। गोमूत्र से किस प्रकार खरीदी बिक्री किया जाना है एवम किस प्रकार रासायनिक खाद का उत्पादन किया जाना है उसकी जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्व. सहायता समूह की महिलाओं एवं उपस्थित कृषकों को विस्तार पूर्वक बताया।


विदित हो कि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के योजना अनुसार गौ-मूत्र के लिए न्यूनतम राशि 4 रूपये प्रति लीटर प्रस्तावित है। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कुर्सी दौड़ के खेल में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।


इस कार्यक्रम में पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल , सीईओ संजय सिंह, एसडीओ जीवन एक्का, मनरेगा पीओ गोवर्धन नायक, पशुपालन वीएएस दिनेश पैंकरा, बीपीएम नईम अंसारी, सरपंच सेलेस्टीना एक्का, सचिव भानुसाय सिदार, गौठान समिति अध्यक्ष कुंवर साय कुजूर, परमिला सिंह सहित अन्य लोग मुख्य रूप से मौजुद रहे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...