जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, आज 20 नए केस, अकेले इंदौर में 13 संक्रमित, 15 दिन में 243 पॉजिटिव*


मध्य प्रदेश  में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, आज 20 नए केस, अकेले इंदौर में 13 संक्रमित, 15 दिन में 243 पॉजिटिव*
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, आज 20 नए केस, अकेले इंदौर में 13 संक्रमित, 15 दिन में 243 पॉजिटिव*
15-12-21 05:53:12         sourabh tripathi




*प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर के 13, भोपाल के 04 केस हैं*

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना   की रफ्तार फिर बढ़ गई है। आज बुधवार 15 दिसंबर 2021 को फिर 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 170 पहुंच गई है। चिंता की बात ये है कि अकेले इंदौर में 13 केस मिले है। वही भोपाल में 4, जबलपुर, रतलाम और सागर में 1-1 मरीज मिला है।

आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर के 13, भोपाल के 04 केस हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की‌ संख्या‌ 170 है। कोरोना की संक्रमण दर 0.4 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

हैरानी की बात ये है कि पिछले 27 दिन में 429 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 182 और इंदौर में 155 मरीज हैं। वर्तमान में भोपाल में 68 और इंदौर में 64 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 407 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।करीब 59 हजार सैंपल टेस्ट कराने लिए गए।

दिसंबर के आंकडों को देखे तो 1 दिसंबर को 17 केस, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर 2021  को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18 नए मामले और आज 15 दिसंबर 2021 को 20 मिले है।15 दिन में 243 केस सामने आए है। हर दिन 15-20 नए केस सामने आए है।


*d75" >प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 20 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर के 13, भोपाल के 04 केस हैं।      वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की‌ संख्या‌ 117 है। कोरोना की संक्रमण दर 0.4 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।   








ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...