जशपुरान्चल
Saturday 27 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

*संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया*


*संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया*
*संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया*
01-12-21 04:43:12         sourabh tripathi






*छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है:-यूडी मिंज*

*संसदीय सचिव ने पूजा अर्चना के बाद खुद तौलकर खरीदा धान*

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने महुआटोली मंडी में सर्वप्रथम बेचा धान* 


जशपुर:-संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने आज जिले के विकासखण्ड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम महुआटोली में धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर मंडी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम धान बेचने वाले किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव बने उन्होंने अपना धान तौला कर बेच जिसे शासन की ओर से संसदीय सचिव यूडी मिंज ने तौल कर खरीदा।
ज्ञात हो कि कुनकुरी ब्लॉक के धान खरीदी महुआटोली,नारायणपुर, गोरिया
केंद्र में 51 ग्राम पंचायतों के 2941 किसानों को फायदा होगा। धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों- ग्रामीणों में काफी हर्ष है। किसानों में इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली यह सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है।  हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया।
 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी क्षेत्रों के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गांव,गरीब,आदिवासी और किसान हमारे विकास के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूमिहीन मजदूरों को भी प्रति वर्ष 6000 रुपए देगी।
 जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि आज धान बेचने की खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किसानों का धान  2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है जिससे किसान खुश हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक इफ्तेखार हसन, अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी,खालिद सिद्दीकी, रवि यादव,असलम आजाद,प्रमोद अग्रवाल, महेश त्रिपाठी,आशीष सतपति, सहित किसान उपस्थित थे।








ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...