जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

बच्चोें-महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना सुपोषण अभियान का उद्देश्य - मुख्यमंत्री श्री बघेल


बच्चोें-महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना सुपोषण अभियान का उद्देश्य  - मुख्यमंत्री श्री बघेल
बच्चोें-महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना सुपोषण अभियान का उद्देश्य - मुख्यमंत्री श्री बघेल
13-10-19 07:15:10         sourabh tripathi


» लोक वाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दी शासन की योजनाओं की जानकारी  

जयकरण बंजारे की खबर
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2019/स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य नींव का कार्य करता है। जच्चा-बच्चा दोनो के स्वस्थ रहने पर ही राज्य और देश का विकास हो सकता है। उक्ताशय के विचार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने व्यक्त किया। वे आज आकाशवाणी और विभिन्न टी व्ही चैनलो से प्रसारित लोकवाणी कार्यक्रम में स्वास्थ्य एव मातृ शक्ति विषय पर आम जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के समन्वय से राज्य में गत जुलाई माह से बच्चों में कुपोषण एवं महिलाओं में एनिमीया के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बच्चों एवं महिलाओं को अतिरिक्त पोषण दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों एवं स्लम क्षेत्र में रहने वालों के लिए मुुख्यंमंत्री स्लम, ग्रामीण स्वास्थ्य क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को कुपोषण मुक्त करने राज्य में संचालित एनआरसी के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के सभी एनआरसी भवनों की मरम्मत कराने कहा,  ताकि इन केन्द्रों का लाभ बच्चों को मिल सके। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग मंे अमलों की भर्ती की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में मरीजो के लिए 50 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में अधोसंरचना विकास की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पंाच सामुदायिक, 10 प्राथमिक और 25 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का प्रावधान बजट में शामिल किया गया है। इसी प्रकार जगदलपुर में ट्रामा यूनिट और बिलासपुर में बर्नयूनिट बनाने बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी की शुरूआत में शरद पूर्णिमा की शुभकामानएं दी व अंत में दीपावाली को त्योहारों की श्रृंखला बताते हुए पटाखा से होने वाले प्रदुषण के लिए लोगो को सतर्क किया व सुरक्षित दीपावली मनाने की आम जनता से अपील की। 
        जिला मुख्यालय जांजगीर, नगर पालिका चांपा सहित विभिन्न स्थानों पर रेडियो व टीव्ही के माध्यम से लोकवाणी सुना गया। जांजगीर के जिला ंपंचायत परिसर स्थित आकांक्षा परियोजना के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही रूचि के साथ लोकवाणी कार्यक्रम को सुना और प्रतिक्रिया दी। आकांक्षा आवासीय परिसर महिला हास्टल की वार्डन सुश्री रेशमी यादव ने लोकवाणी सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में की जा रही भर्ती से लोगों को इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। स्थानीय प्रशिक्षित व पात्र युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।  आकांक्षा परियोजना की छात्रा कुमारी दिव्यानी, तुलसी व मुस्कान ने कहा कि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। अंकित, अमन, हिरेन्द्र व शेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री हाटबाजार योजना से बाजार स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइंया मिल जाएगी। यह सराहनीय पहल है। रमेश, प्रदीप व लोकेश ने कहा कि कुपोषित बच्चों व एनिमीया पीड़ित महिलाओं के उपचार के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कारगर साबित होगा। संजू, हेमलता व साक्षी ने कहा सुपोषण अभियान में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य विभागों को शामिल कर बेहतर प्रयास की जा रही है। अंकित, आरीफ विवेक, प्रमोद, संजू, रूपल, रितेश, कलेश्वरी, मुस्कान, तवी, आरती हेमलता, जानकी, आवंतिका, हिमानी, गितिका, माधुरी, संघ्या, मालती रूक्मणी ने भी लोकवाणी सुनी व प्रतिक्रिया दी l 




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...