जशपुरान्चल
Tuesday 23 April 2024 11:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

⏺️ जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च⏺️💥*


⏺️ जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च⏺️💥*
⏺️ जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च⏺️💥*
26-03-23 07:22:03         sourabh tripathi


*


*सड़क किनारे बेतरतीब  खड़े वाहन के चालकों तथा सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दी गयी समझाईस, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात नियमों के तहत की जायेगी कार्यवाही*


                                   जशपुर--/दिनांक25-03-23 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा  रक्षित निरीक्षक एवम्ं यातायात प्रभारी जशपुर विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वार शहर के बसटैण्ड, महाराजा चौक रणजीता चौक बाजार डाँड़ में फ्लैग मार्च निकाला। सड़क किनारे, एवम दुकानों के सामने बेतरतीब  खड़े वाहनों ,जिनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है ,को प्रथमतः समझाईस दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करे अन्यथा उन पर यातायात नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, साथ ही तीन सवारी मोटर सायकिल चालको को भी समझाईस दी गयी  औऱ चेतावनी दी गयी कि भविष्य में तीन सवारी पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही दुकान मालिको द्वारा अपने समानो को विक्रय के लिए बेतरतीब रखकर यातायात को प्रभावित करते है उनको भी समझाइश दिया गया। 

        यातायात पुलिस जशपुर नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे कि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

         फ्लैग मार्च में यातायात पुलिस के साथ पुलिस लाइन जशपुर एवं सी ए एफ के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...