जशपुरान्चल
Thursday 28 March 2024 04:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निर्माण की कार्य प्रगति के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक


कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निर्माण की कार्य प्रगति के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निर्माण की कार्य प्रगति के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक
16-06-21 06:43:06         sourabh tripathi


शिक्षकों  एवं अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया हेतु प्राप्त आवेदनों का छंटनी कार्य भी प्राथमिकता से करें- कलेक्टर

शपुरनगर 16 जून 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के अन्य विकासखण्ड में निर्मित किये जा रहे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कार्य प्रगति के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मंडावी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में चिन्हांकित विद्यालयों की निर्माण प्रगति, पूर्व स्वीकृत कार्यो की स्थिति विद्यार्थियों का प्रवेश, शिक्षकों की भर्ती  सहित अन्य बिंदुओं पर से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ करने के लिए विकासखंडों में  चिन्हाकित शासकीय विद्यालयो की मरम्मत, रंग रोगन, पुट्टी, टाईल्स, दरवाजे खिड़कियों की रिपेयरिंग, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किये जाने है। जिसके अंतर्गत विकास खण्ड फरसाबहार, पत्थलगांव में विद्यालय निर्माण कार्य प्रगति पर है एवं अन्य विकासखण्डो में विद्यालय निर्माण हेतु प्रस्ताव मंगाए गए है।
कलेक्टर ने  विकास खण्ड कांसाबेल एवं मनोरा में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के स्थापना हेतु एजेंसी बदलकर आरईएस को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे निर्माण कार्य में एकरूपता रहेगी। इस हेतु सम्बन्धित विकास खण्डों में विद्यालय की स्थापना हेतु ईईआरईइस को यथाशीघ्र प्रस्ताव  प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों की भर्ती, एवं शिक्षक सहित अन्य स्टॉफ भर्ती के सम्बंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक प्रत्येक क्लास में 40-40 बच्चे रहेंगे। इस हेतु प्राप्त आवेदनो से लॉटरी पद्धति से बच्चों का चयन करने एवं कोविड-19 से  मृत परिवार के बच्चों का भी चयन प्राथमिकता से करने की निर्देश दिए साथ ही स्टाफ भर्ती  के लिए आ रहे आवेदनों का छंटनी कार्य भी प्राथमिकता से करने की बात कही जिससे जल्द से जल्द विद्यालय संचालन के लिए स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके। इस हेतु उन्होंने कार्ययोजना तैयार कर आगे प्रक्रिया की तैयारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...