जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने मोबाईल के माध्यम से लोकवाणी कार्यक्रम को सुना


स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने मोबाईल के माध्यम से लोकवाणी कार्यक्रम को सुना
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने मोबाईल के माध्यम से लोकवाणी कार्यक्रम को सुना
13-06-21 07:04:06         sourabh tripathi


**प्रत्येक माह शासन की गतिविधियों एवं हितग्राही मूलक योजना की जानकारी आसानी से मिल जाती है-स्व सहायता समूह की महिलाएं**

जशपुरनगर 13 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से  प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ’लोकवाणी’ की 18वीं कड़ी में बातचीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य है। हमारा मानना है कि किसान खुशहाल होगा, तभी प्रदेश खुशहाल होगा। विकास की इसी दूरगामी सोच के साथ हमने छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 को ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरूआत की है। यह योजना हमारी सरकार की कृषक हितैषी सोच को साफ-साफ दर्शाती है। इससे छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे।उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
लोकवाणी कार्यक्रम को जषपुर जिले के कासंाबेल विकासखंड की बगिया गौठान की बिहान समूह की सालेन कुजूर, कुनतूला चैहान, उलापी बाई, रितू बाई एवं मिनी मरकाम ने लोकवाणी कार्यक्रम  की सराहना करते हुए कहा है कि आज मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के द्वारा लोकवाणी के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से किसानों की आय सहित  कृषि वानिकी को बढ़ावा देने एवं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जारे प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई। महिलाओं ने बताया कि लोकवाणी कार्यक्रम से राज्य मंे हो रहे विकास कार्य, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राहियों को दिए जा रहे योजनाओं के संबंध में बताया जाता है। जिससे सभी को हितग्राही मूलक कार्य योजना सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में आसानी से जानकारी मिल जाती है।
समूह की महिलाओ  ने बताया कि शासन के द्वारा संचालित किए  जा रहे गोधन न्याय योजना से वे लाभांवित हो रही है। उनके द्वारा गौठान में खरीदे जा रहे  गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अन्य गतिविधियों से जुड़कर अपनी आजीविका बढ़ा रही है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...