जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

कलेक्टर ने विकासखण्ड पत्थलगांव के तमता एवं केराकछार धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने विकासखण्ड पत्थलगांव  के  तमता एवं केराकछार धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने विकासखण्ड पत्थलगांव के तमता एवं केराकछार धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
09-01-21 06:14:01         sourabh tripathi


» उपार्जन केंद्र में बारदाना उपलब्धता एवं धान उठाव का लिया जानकारी 


»धान खरीदी केंद्रों में पीडीएस एवं राइस मिलर्स के द्वारा समय पर बारदाना जमा कराने के दिए निर्देश 


जशपुरनगर 09 जनवरी 2021/ कलेक्टर  महादेव कावरे ने आज  विकासखंड पत्थलगांव के तमता एवं केराकछार धान खरीदी केन्द्र  का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, राशि भुगतान के सम्बंध में समिति प्रबंधक  से जानकारी ली। 

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में आद्रता मापी यंत्र से धान की नमी परीक्षण एवं वजन मशीन का निरीक्षण किया। उन्होनें केंद्र में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए धान भण्डारण का भी निरीक्षण किया एवं  समय पर केंद्र से धान उठाव करने की बात कही। समिति प्रबंधक तमता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 453 किसानों द्वारा कुल 32370.40 क्विन्टल धान की बिक्री की गई है एवं अगले सप्ताह के लिए 60 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी 7300 बारदाना उपलब्ध है एवं अभी तक मिलर्स द्वारा केंद्र से  10020.00 क्विन्टल लगभग 30 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। 

इसी प्रकार केराकछार समिति प्रबंधक ने बताया किअब तक 376 किसानों द्वारा कुल 21120.00 क्विन्टल धान की बिक्री की गई है एवं अगले सप्ताह के लिए 55 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी 6988 बारदाना उपलब्ध है एवं अभी तक मिलर्स द्वारा   10770 क्विन्टल  लगभग 51 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर ने सभी पीडीएस दुकानों एवं राईस मिलर्स से बारदाना समितियों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

 इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव  योगेन्द्र श्रीवास, जिला खाद्य अधिकारी  जी. एस. कंवर, तहसीलदार पत्थलगांव  महेश शर्मा,  खाद्य निरीक्षक मनीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 






ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...