जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

प्राचार्य राजेन्द्र पाण्डेय बने छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव


प्राचार्य राजेन्द्र पाण्डेय बने छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव
प्राचार्य राजेन्द्र पाण्डेय बने छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव
01-11-20 10:34:11         sourabh tripathi


पत्थलगांव | अखिल विश्व ब्राम्हण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा  ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर पर  सामाजिक व संगठनात्मक रूप से सक्रिय स्वयंसेवक, जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य व समाज सेवक को  ब्राम्हण समाज का प्रदेश संग़ठन सचिव नियुक्त किया है।

जानकारी देते हुए राजेन्द्र कुमार पाण्डेय जी ने बताया कि अखिल विश्व ब्राम्हण हिदुत्व शक्ति मोर्चा के सक्रिय पदाधिकारी  भाई शशि कांत व्यास प्रांताध्यक्ष  ज्ञान  प्रकाश द्विवेदी  द्वारा प्रदेश संरक्षक  डॉ.अनिल शुक्ला की  अनुशंसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष  शेषधर पाण्डेय  के द्वारा  छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किये जाने का हृदय से  संगठन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ व सदस्यों आभारी हूँ। 

अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा का उद्देश्य यह कि सभी ब्राह्मण बंधुओं के संगठनों संस्थाओं को सादर आमंत्रित कर वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित एक सम्मानित मंच पर बैठाने एवं वैश्विक स्तर पर सभी ब्राह्मण बंधुओं को मोर्चा से 90 प्रतिशत तक जोडऩे का लक्ष्य है। इसके साथ ही समस्त हिंदू में वेदा अनुसार हिंदुत्व धर्म कर्म एवं ज्ञान तथा संस्कार का प्रचार प्रसार करना।हिन्दू संस्कृति और ब्राह्मणत्व व हिंदुत्व की अस्मिता की रक्षार्थ कार्य करना।

विश्व स्तर पर हिंदुओं के सभी वर्गों में परस्पर सहयोग स्थापित कर सभी मानव प्राणी में हम केवल और केवल हिंदू हैं का आत्म बोध होना जरूरी है। ऐसे में मां स्वरूपा गौ माता की रक्षा कर सभी  हिन्दू इसके अलावा गौ माता के सम्मान संवर्धन के लिए के लिए संविधान में राष्ट्र माता का गौरव घोषित कराया जाएगा। वहीं संगठन के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का उद्देश्य है इसके बाद उसे क्रियान्वित के लिए आरक्षण समूल समाप्त करने हेतु सरकारी तंत्रों के माध्यम से पुरजोर प्रयास किया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने की प्रतिबद्धता इस संगठन का एक राष्ट्रहित एवं ऐतिहासिक लक्ष्य है।

देना चाहते हैं? 

हम प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के सदस्यों से यह कहना चाहते हैं कि जनेऊ धारण करें, शिखा धारण करें, नित्य सूर्योदय के पूर्व स्नान करें तथा अपने अभीष्ट की आराधना शंख ध्वनि के साथ नियमित पूजा पाठ करें तथा कम से कम भोजन के पहले 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। हो सके तो सन्ध्या पाठ करें प्रत्येक ब्राह्मण इसे न्यूनतम आवश्यक दैनिक कर्तव्य समझें मस्तक पर तिलक लगाकर ही घर से प्रस्थान करें। अपने घर में भगवान परशुराम का चित्र लगाएं और उन्हें अपना आदर्श माने प्रत्येक ब्राह्मण अपने नाम के पहले पंडित शब्द लगाएं गौ माता की पूजा करें।

अंत मे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बोले कि सम्पूर्ण क्षेत्र के ब्राह्मण संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाये औऱ अपनी और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करके पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...