जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 01:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी व कार्यकर्ताओं ने मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस का मोर्चा संभाला


राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी व कार्यकर्ताओं ने मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस का मोर्चा संभाला
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी व कार्यकर्ताओं ने मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस का मोर्चा संभाला
22-10-20 10:26:10         sourabh tripathi


पत्थलगांव। वरिष्ठ  प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी ने मरवाही के बचरवार सेक्टर में माननीय प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी के नेतृव में ,, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू जी,प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी जी के साथ  कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। उन्होंने भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही केंद्र सरकार की किसानों को लेकर नाकामयाबियों भी गिनाई।

उल्लेखनीय है कि मरवाही उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए अपने अपने सिपहसालारों को उतारा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ सचिव शेखर त्रिपाठी को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के बचरवार सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भी उन्होंने रायगढ़ विधानसभा से लेकर जिला पंचायर,,निकाय चुनावों में भी प्रभारी-समन्वयक रह चुके हैं  जिसके बाद से शेखर त्रिपाठी पूरे जोश खरोश के साथ मैदान में डट गए हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सेक्टर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। उन्होंने भूपेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गोधन योजना और केंद्र के इनकार के बावजूद किसानों को समर्थन मूल्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप सर बता दिया है कि उनकी नीतियां पूरी तरह किसान हितैषी है। जबकि केंद्र सरकार किसानों को भूमि में उनके अधिकार से भी वंचित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के किसान बिलों से किसान अपनी भूमि में ही मजदूर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और प्रदेश के करोड़ों आम लोगों का हित भूपेश सरकार की नितियों में ही सुरक्षित है। उन्होंने मरवाही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...