जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मुख्यमंत्री ने उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का किया विमोचन


मुख्यमंत्री ने उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का किया विमोचन
22-08-20 10:19:08         sourabh tripathi


रायपुर, 22 अगस्त 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) द्वारा प्रकाशित उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी तथा कृषि के क्षेत्र में सफल उद्यमी बने कृषि स्नातकों की सफलता की कहानी पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्य सम्पादक डॉ. ओ. पी. परगनिहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुस्तकों में परंपरागत कृषि के साथ ही जैविक खेती, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, अलसी, पैरा मशरूम, पान, गुलाब, केला आदि की लाभप्रद खेती कर रहे राज्य के कृषकों एवं कृषि से जुड़े व्यवसायों में सफल हो रहे कृषि स्नातकों की सफलता की कहानियों का संकलन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रकाशन पर बधाई देते हुए इन पुस्तकों को राज्य के कृषकों एवं कृषि स्नातकों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन तथा श्री कौशल चन्द्राकर भी उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...