जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जिले के पतराटोली ग्राम के उन्नती स्व-सहायता समूह की महिलाएं नवाचार के तहत् गोबर से बना रही है लकड़ी


जिले के पतराटोली ग्राम के उन्नती स्व-सहायता समूह की महिलाएं नवाचार के तहत् गोबर से बना रही है लकड़ी
जिले के पतराटोली ग्राम के उन्नती स्व-सहायता समूह की महिलाएं नवाचार के तहत् गोबर से बना रही है लकड़ी
22-08-20 06:55:08         sourabh tripathi


# उपवन महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा गोबर से लकड़ी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ       

जशपुरनगर 22 अगस्त 2020/दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत पतराटोली में उपवन महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा गोबर से लकड़ी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कुनकुरी विकासखंड के जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता कश्यप, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, जनपद सीईओ ज्योति बबली कुजूर, सरपंच, पंच और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नती स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मशीन के माध्यम से गोबर से लकड़ी बनाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा और जंगलों में अनावश्यक लकड़ी का कटाव भी रूकेगा। साथ ही जल-संरक्षण एवं संर्वधन को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने ग्राम वासियों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया है। जिला पंचायत सदस्य ममता कश्यप ने कहा कि जिले में नवाचार के तहत् मशीन के माध्यम से गोबर से लकड़ी बनाई जा रही है। अब लोग गोबर से बने लकड़ी का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। इससे जशपुर जिले के ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है।कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामपंचायतों को दी गई गौण खनिज राशि का उपयोग किया जा सकता है। ग्राम पंचायत पतराटोली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गौण खनिज मद से 1 लाख 35 हजार की लागत से गोबर से लकड़ी बनाने का मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसका लाभ उठाकर समूह की महिलाएं आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से लकड़ी बनाने के लिए लकड़ी का बुर्रादा, कोयले का चूर्ण और भूसे का उपयोग कर ही है ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली लकड़ी तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि गौठान के माध्यम से ग्रामीण जनोंसे गोबर खरीदी किया जा रहा है। प्रथम किश्त के रूप में ग्रामीणजनों को 1 लाख 69 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है और द्वितीय किश्त के रूप में 4 लाख 60 हजार का भुगतान गोबर विक्रेताओं को किया गया है। वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन माॅडल रूप में किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाआंे को तकनीकी प्रशिक्षण देकर माॅडल को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं महुआ से सेनिटाईजर बना रही है, जहां गोबर से बने लकड़ी का उपयोग कर सकेंगी ताकि महिलाओं को आर्थिक लाभ हो। उन्होंने कहा कि गोबर से लकड़ी ज्यादा देर तक जलती है और इसका उपयोग ठंड के दिनों में अलावा जलाने के लिए भी किया जा सकता है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से बने लकड़ी को बाजार में भी विक्रय कर सकेंगी। साथ ही होटल, ढाबा में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...