जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 06:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने जिला मुख्यालय जशपुर में किया ध्वजारोहण


संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने जिला मुख्यालय जशपुर में किया ध्वजारोहण
संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने जिला मुख्यालय जशपुर में किया ध्वजारोहण
15-08-20 01:42:08         sourabh tripathi


# जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह # कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित जशपुरनगर 15 अगस्त 2020/ जशपुर जिले में 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव लोकनिर्माण गृह जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग श्री चिन्तामणी महाराज द्वारा ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 20 कर्मचारियों को, पुलिस विभाग के 15 कर्मचारी,नगरपलिका के 5 कर्मचारी तथा राजस्व के 14 कुल 54 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, जिला एवं सत्र-न्यायाधीश श्री भीष्मप्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सहस्त्रांशु पाठक, अनिल किस्पोट्टा, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे।



ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...