जिला, पुलिस प्रशासन और जनसहयोग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहे है जरूरी समान
# जरूरतमंद और असहाय के घरों तक पहुंचाया जा रहा है निःशुल्क राशन
जयकरण बंजारे
जांजगीर-चांपा 28 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में जिले में कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला, पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों जनता के सहयोग से सार्थक और परिणाम मूलक कार्य किए जा रहे हैं। सभी विकास खंड में जरुरत मंद लोगो तक उनकी जरूरत की चीजें साग सब्जी,राशन फल फूल , मरीजों बुजुर्ग दीन -दुखियों के लिए राशन और भोजन की ब्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लाक आउट की स्थिति में जरूरी सामानों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
लाॅकडाउन के दौरान अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं, कर्मचारियों द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिग पर अमल करने के लिए निरंतर लोगों को प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप आम जनता में कोविड-19 से बचाव तथा सावधानियों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, स्थानीय निकाय द्वारा घुमंतु सौरा जाति के 16 सदस्यो को नवागढ. मे ठहराया गया है। इन्हें राशन सामाग्री भी दी गयी। इसी प्रकार चांपा के वार्ड नंबर 21 के रेलवे स्टेशन के पास ठहरे हुए लगभग 50-60 बंजारा परिवार के सदस्यों को भोजन एवं राशन, सब्जी उपलब्ध करवाया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत सारागांव, बम्हनीडीह और चांपा तहसील में करीब 250 लोगों को राशन प्रदान किया गया। जैजैपुर के नगर पंचायत क्षेत्र में दशहरा मैदान में 16 लोगो के लिए भोजन प्रदान किया गया। नगर पंचायत शिवरीनारायण और डभरा तहसील के सपोस, बगरैैल, सुखापाली और चुरतेली में जरूरत मंद लोगों को भोजन राशन आदि वितरण किया गया। झूलकदम सक्ती में भी 8 लोगों को राशन वितरण किया गया। राशन के साथ सब्जी, मसाला, दवाई सहित अन्य जरूरत की सामाग्री प्रदान की गयी। इस कार्य में स्थानीय निकाय के अधिकारी कर्मचारी और समाज सेवी संगठनो ने भी सहयोग किया। लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने और आवश्यकत पड़ने पर नियंत्रण कक्ष एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों का संपर्क नंबर भी बताया गया।
ताजा ख़बरें
*ब्रेकिंग जशपुर:चिलचिलाती धूप में धरने में बैठे बच्चे गिर रहे चक्कर खाकर, प्राचार्य को न हटाने अपनी मांग पर डटे बच्चे,
# नायाब तहसीलदार के समझाइस के बाद भी जिद पर...
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा आवागमन की बेहतर सुविधा
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश...
पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*
*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं कमिश्नर सरगुजा संभाग के मुख्य आतिथ्य मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम मे कार्यशाला का क
🔷 *नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे...
राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :
पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य...
रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय
जशपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ...
श्रीमद् शिवमहापुराण कथा आयोजन अपने चरमोत्कर्ष पर,, हजारों लोग बन रहे हैं पुण्य के भागीदार
बगीचा --/छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामचीन हस्तियों की नगरी जिला जशपुर...