जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

गुड़गांव में जशपुर जिले के 107 युवा सकुशल :जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बात करके उनका हाल चाल जाना


गुड़गांव में जशपुर जिले के 107 युवा सकुशल :जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बात करके उनका हाल चाल जाना
गुड़गांव में जशपुर जिले के 107 युवा सकुशल :जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बात करके उनका हाल चाल जाना
28-03-20 07:39:03         sourabh tripathi


जशपुरनगर 28 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जशपुर जिले के लगभग 107 युवाओं क्राफ्टसमेन में प्रशिक्षण उपरांत गुड़गांव के मानेसर हरियाणा मारूति सुजुकी कंपनी में कार्यरत युवाओं का संज्ञान में लेकर उनकी वहां कुशलता का हाल-चाल जाना। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे संपर्क करके युवाओं से वार्तालाप भी किया है। जहां गुड़गांव मानेसर से युवाओं ने अपने सकुशल होने की जानकारी दी है। वर्तमान में पूरे देश में कोराना वायरस के कारण लाॅकडाउन की स्थिति बनी है। इस कारण युवा अपने-अपने क्षेत्र जहां वे हरियाणा के गुड़गांव मानेसर में कार्यरत हैं उसी क्षेत्र में रुके हुए हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों और जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव ने संबंधित संस्था स्मार्ट स्कील ट्रेनिंग पार्टनर मारूति सुजुकी के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया। संस्था के हेम पांडे एवं हाशिम ने बताया कि लाकडाउन में जशपुर जिले के 107 युवाओं के लिए उनकी जरूरत की सारी चीजें राशन साग सब्जी के साथ एटीएम से पैसे निकालने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। संस्था की तरफ से जिला प्रशासन को यह पूरी तरह से आश्वसत किया गया है कि यहां कार्यरत जशपुर जिले के सभी युवाओं को उनके दैनिक जीवन की आवश्यक सारी चीजें उपलब्ध कराया जा रहा है।  





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...