जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

विधायक रामपुकार की अगुवाई में कांग्रेस उम्मीदवारों ने कोतबा नगरपंचायत चुनाव हेतु नामांकन दाखिल किया


विधायक रामपुकार की अगुवाई में कांग्रेस उम्मीदवारों ने कोतबा नगरपंचायत चुनाव हेतु नामांकन दाखिल किया
विधायक रामपुकार की अगुवाई में कांग्रेस उम्मीदवारों ने कोतबा नगरपंचायत चुनाव हेतु नामांकन दाखिल किया
07-12-19 10:02:12         sourabh tripathi


कोतबा | कांग्रेस पार्टी के नामाकंन दाखिल करने क्षेत्रीय     विधायक रामपुकार सिंह सहित जिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि शर्मा शामिल हुए और ग्राम देवता के बने मंदिर स्थल में नारियल अर्पित कर नामांकन दाखिल करने नगर उपाध्यक्ष सुमित शर्मा,सरपंच संघ के अध्यक्ष सुकृत सिंह,पंकज शर्मा,सुनील शर्मा,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आकाश मित्तल,सहित बड़ी संख्या में  कांग्रेस के प्रत्यासी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुये सादगी और शालीनता को प्रकट करते हुए कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना शोर गुल के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के सभी नगरीय निकाय सहित नगर पंचायत के लिस्ट जारी होने के बाद भी नगर पंचायत कोतबा के लिस्ट जारी नही हुआ था हालांकि संभावित पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने नामंकन दाखिल कर दिया हैं, इधर भाजपा ने भी बिना शोर गुल के अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया हालांकि की भाजपा नेताओं ने अपने संघठन और शक्ति का प्रदर्शन नही किया जिस तरह कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को जोड़कर नामांकन दाखिल कराने एकजुटता दिखाई यह पहली बार हुआ जब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने दम खम नही दिखाया बल्कि शांति माहौल में जाकर अपना नामंकन दाखिल किया।कांग्रेस पार्टी ने अपने निर्धारित समयावधि और शुभ मुहर्त के हिसाब से लगभग 1 बजे सभी प्रत्यासी नामांकन दाखिल करने निर्वाचन अधिकारी के पास पहुच चुके थे और उन्होंने अपने शुभमुहूर्त में दाखिल कराया लेकिन भाजपा पार्टी के प्रत्यासियो ने अलग अलग रूप में अपने मुहूर्त के रूप में दाखिल कराया कल तक कांग्रेस से महज एक प्रत्यासी ने अपना नामांकन दाखिल कराया था जबकि भाजपा से 9 प्रत्यासी अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे वहीं एक प्रत्यासी निर्दलीय रूप में दाखिल किया था।

आज भाजपा कांग्रेस सहित अन्य निर्दलीय पार्टियों के सभी कार्यकर्ताओ ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं।

# भाजपा पार्टी में नही दिखी एकजुटता

नामांकन दाखिल करने पहुचे कांग्रेस के 14 प्रत्यशियों ने अपनी एकजुटता दिखाई लेकिन भाजपा के प्रत्यासियो ने एक दिन पहले 9 और आज शेष 6 लोगों ने अपना नामंकन दाखिल कराया जिसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

# विधायक ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

विधायक रामपुकार सिंह ने नामंकन दाखिल करने पहुचे अपने प्रत्यशियों के बाद धान खरीदी केंद्र पहुचे और कुसानो सहित अधिकारियों की क्लास ली उन्होंने उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुचे किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को शख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से किसानों को कोई तकलीफ नही होनी चाहिए जो वास्तविक किसान है उनको परेशान होने की आवश्यकता नही है वे बेहिचक अपना धान बेच सकते हैं इस दौरान प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे शासन के निर्देशों का पालन करते हुए उसके अनुरूप क्रियान्वयन करें ताकि किसी भी लोगो किसानों को इस महवाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।

#दोनों पार्टियों में उथल पुथल

टिकट वितरण और अनदेखी को लेकर दोनों पार्टियों में जमकर उथल पुथल जमकर सामने आया इधर पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता और जोगी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये विजय शर्मा ने पहले कांग्रेस से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई तवज्जो नही दी तो वे भाजपा में शामिल हुए उधर पूर्व सक्रिय और विजेता पार्षद रहे प्रधुम्न सिंह ठाकुर ने उन्हें उपेक्षित रहने और पार्टी से टिकट नहीं देने से वे अपने दो कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस में शमील हुए जबकि कांग्रेस के 7 नंबर के कांग्रेस पार्षद पीताम्बर पैंकरा ने भी अपनी पार्टी से नाराज होकर भाजपा में शामिल होकर अपने 7 नम्बर वार्ड से भाजपा उमीदवार बनाया है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...