जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 02:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

अवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, लक्ष्मीनारायण राईस मिल फगुरम में दो हजार क्विंटल धान सहित 6826 बोरी धान जप्त


अवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, लक्ष्मीनारायण राईस मिल फगुरम में दो हजार क्विंटल धान सहित 6826 बोरी धान जप्त
अवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, लक्ष्मीनारायण राईस मिल फगुरम में दो हजार क्विंटल धान सहित 6826 बोरी धान जप्त
20-11-19 06:39:11         sourabh tripathi


# जयकरण बंजारे की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा, 20 नवंबर 2019/   जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण के खिलाफ गठित अधिकारियों की टीम ने आज सक्ती अनुभाग के अंतर्गत फगुरम स्थित लक्ष्मीनारायण राईस मिल में  कड़ी कार्यवाही करते हुए करीब पांच हजार बोरा (लगभग 2 हजार क्विंटल) धान जप्ती की कार्यवाही की गई। जिले में बुधवार दोपहर तक विभिन्न धान सतर्कता टीमों द्वारा कुल 6826 बोरी धान जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी है।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में आज जिले के विभिन्न राईस मिल, व्यवसायी, कोचिंयो के द्वारा अवैध धान संग्रहण, परिवहन के विरूद्ध बुधवार को कार्यवाही की गई। इसी क्रम में आज सक्ती अनुभाग के अंतर्गत लक्ष्मीनारायण राईस मिल फगुरम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मंडी सचिव, तहसीलदार मालखरौदा, सक्ती के खाद्य निरीक्षक और मण्डी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा करीब दो हजार क्विंटल धान जप्त करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जिले के देवरघटा स्थित राइस मिल में 254 बोरी धान जप्त किया गया। इस कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा, त्रिपाठी और मिंज शामिल थे। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम चौराभाठ में दो ट्रक में लोड करीब 1000 बोरी धान जप्त किया गया। इस टीम में सहायक पंजीयक श्री एम. जायसवाल, नोडल आफिसर जांजगीर श्री सी.एस. पाण्डेय, केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधक श्री डी.एस. कुजूर और नोडल अधिकारी, सुपरवाईजर श्री एस.एस. पैकरा शामिल थे।       इसी प्रकार अकलतरा के ग्राम कटघरी स्थित ओमशांति राईस मिल में दस्तावेज के आभाव में अवैध रूप से रखे करीब 300 बोरी धान जप्ती की कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की गई।  इस धान खरीदी की सतर्कता टीम में राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मण्डी के अधिकारी शामिल थे। 








ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...