जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 05:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत


पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत
17-10-19 08:08:10         sourabh tripathi


पत्थलगांव । अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए आज करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया ,आज के दिन को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का त्यौहार मनाती है । आज के दिन सुहागिने सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है और रात्रि के समय महिलाएं चांद का दीदार कर पूजा अर्चना के पश्चात अपने पति का मुँह देखकर उपवास तोड़तीं है  ।

      रायगढ़ रोड के कोयला फैक्टरी गली में सुहागिनें गायत्री शर्मा, यामिनी शर्मा , ममता ,नीरू  गुप्ता ,ममता सिंह  ने करवा चौथ का त्यौहार मनाया जिसमे सर्वप्रथम   मिट्टी से बने पात्र(करवा) की पूजा की एवं करवा चौथ की कथा सुनी तद्पश्चात भगवान सूर्य देव की आराधना कर सूर्य देव को जल अर्पित किया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की । 

    विप्र महिला मंडल की प्रवक्ता श्रीमती गायत्री शर्मा ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार को मनाकर हम अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते है एवं अपने पति की लंबी उम्र की भगवान से प्राथना करते है आज के दिन हम सुहागिने मिट्टी एवं शक्कर से बने पात्र(करवा) की पूजा कर  दिन भर निर्जला व्रत रखते है एवं रात्रि के समय चंद्रमा को अर्ध्य देकर  उनकी किरणों  के स्पर्श से करवा चौथ का व्रत तोड़कर जल ग्रहण करते है ।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...