जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 09:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

श्रोताओं ने कहा लोकवाणी से मिलती है काम-काज और फैसलों की जानकारी


श्रोताओं ने कहा लोकवाणी से मिलती है काम-काज और फैसलों की जानकारी
श्रोताओं ने कहा लोकवाणी से मिलती है काम-काज और फैसलों की जानकारी
13-10-19 07:10:10         sourabh tripathi


♦ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को लोगों ने सराहा

जषपुरनगर 13 अक्टूबर 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मासिक रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी के तीसरे प्रसारण को जशपुर जिले में जगह-जगह लोगों ने बड़ी तन्मयता से सुना। जशपुर जिला मुख्यालय में लोकवाणी कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था जिला ग्रंथालय, में की गई थी, जहां  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं सहित काॅलेज के छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ बनाने तथा बच्चांे एवं महिलओं को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाने के लिए शुरू किए गए प्रयासों को मुख्यमंत्री की वाणी से सुना। जशपुर जिले के सभी आश्रमों एवं छात्रावासों, बाल संप्रेषण गृहों एवं ग्राम पंचायतों में भी लोकवाणी को सुनने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई थी।
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ का श्रोताओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस कार्यक्रम में श्रोताओं की लगातार बढ़ रही भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और अधिक उपयोगी बना दिया है। श्रोता सरकार की योजनाओं पर अच्छे फीडबैक के साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी दे रहे हैं। लोकवाणी में माताओं-बहनों ने राज्य सरकार के सुपोषण अभियान की सराहना करते हुए इसे गर्भवती और शिशुवती माताओं के लिए बताया फायदेमंद बताया। जशपुर के अवधेश पण्डा के द्वारा जिले में चिकित्सकों की कमी के सवाल का मुख्यमंत्री ने बड़े ही सहृदयता से जवाब देते हुए बताया कि अस्पतालों में अमला बढ़ाने के लिए सैकड़ों नए पद स्वीकृत किए गए है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लगभग एक हजार 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हम वर्ष 2019 में 975 डाक्टरों की भर्ती पूरी कर लेंगे। इसके अलावा 687 स्टाफ नर्सों की भर्ती हो चुकी है और 941 की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में चिकित्सा अमला तेजी से बढ़ाया जा रहा है।  
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में यह जानकारी भी दी कि आगामी 27, 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि हमने गौरा-गौरी उत्सव और गोवर्धन पूजा को ’गौठान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सुपोषण अभियान बच्चों में कुपोषण दूर करने सहित गर्भवती माताओं तथा शिशुवती माताआंे के लिए बहुत फायदेमंद है। जच्चा और बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 से 49 वर्ष की 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है। अठारह साल से, कम से कम 35 साल तक की उम्र तक आमतौर पर गर्भवती माताओं के रूप में महिलाओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। यदि 15 से 49 वर्ष तक की महिलाओं में खून की कमी होगी, तो वे अपने परिवार की इस सबसे बड़ी जिम्मेदारी को कैसे निभा पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रोताओं की भावनाओं से अवगत हुए और उनके सवालों का सरल, सहज भाषा में जवाब भी दिया। जिला गं्रथालय में लोकवाणी कार्यक्रम को सुनने के लिए आई एमएससी प्रथम वर्ष छात्रा कृतिका एवं नर्मदा टण्डन, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सरस्वती एवं साधना ने कहा कि लोकवाणी का यह कार्यक्रम बेहद उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है। इसके माध्यम से सरकार के काम-काज और फैसलों की जानकारी प्राप्त होती है। कक्षा 12 वीं की छात्रा रिशिता नाग ने महिलाओं को एनीमिया तथा बच्चों को बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सराहना की। एम.जेड.यू.सिद्धीकी ने लोकवाणी को जनता से मुख्यमंत्री के सीधे जुड़ाव का माध्यम बताते हुए कहा कि इसके जरिए मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजनाओं एवं निर्णयों की जानकारी देने के साथ ही जनता के सवालों का बड़ी ही साफगोई के साथ  जवाब देते है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिद्धीकी, परियोजना अधिकारी बी.पी जाटवर, मंडल  संयोजक श्री पिल्ले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...