जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

गांधी जी के बताये रास्ते पर चल कर गढ़ेंगे नवा जशपुर - विनय भगत


गांधी जी के बताये रास्ते पर चल कर गढ़ेंगे नवा जशपुर - विनय भगत
गांधी जी के बताये रास्ते पर चल कर गढ़ेंगे नवा जशपुर - विनय भगत
13-10-19 05:33:10         sourabh tripathi


विधायक विनय भगत ने बगीचा ब्लाक अंतर्गत पाठ क्षेत्र में कई घोषणा की..........

रंजीत यादव की ख़बर

जशपुरनगर | शनिवार को  बगीचा ब्लाक अंतर्गत सुलेसा में राशनकार्ड वितरण कार्यक्रम रखा गया था जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही सुलेसा दनगरी बुरजूडीह, महननी, खखरा, पंडरा पाठ, छीरोडीह ,बोहरा, कुरकुरिया,मुड़ी, भड़िया क्षेत्र के ग्रामीणों की संख्या 2 से 3 हजार की संख्या थी। इस अवसर विधायक विनय भगत ने छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल  की सरकार की हर एक योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया एवं गांधी जी के बताये रास्तों पर चलने की बात कही उन्होंने कहा जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी जी के विचार यात्रा के माध्यम से जन जन तक पदयात्रा के माध्यम से संदेश पहुंचा रही है ठीक उसी तरह हर व्यक्ति को अपना कर्तब्य मानकर नफरत से नही प्यार के रास्ते पर चलकर कार्य करना होगा तभी गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़. विधायक विनय भगत ने ग्राम सुराज के बारे में बताया और कहा अब सरकार की योजना सीधा आपके गांव में पहुंचेगी किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत विकास आपके समक्ष खुद चलकर आएगी उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताया।

इस बीच विधायक 50 से भी अधिक विकास कार्य की घोषणा की...

हैण्डपम्प - (मसिका पाठ) कुसुरिया पंचायत. चबूतरा जमुपाठ, कठरटोली महनई सन्तिधाम में.एवं सांस्कृतिक दल हेतु 10 हजार रुपये दी गई (बहोरा ग्रुप) कीर्तन मंडली मंहनई जामुनपाठ ग्रुप को 10 हजार रुपया, बरजीडीह में सामुदायिक भवन, सुलेसा कीर्तन मंडली 10 हजार रुपया, मंहगई गनराज में 50 हजार का चबूतरा , महगई कसाईपानी में हैण्डपम्प, लोटाडॉडी में हैण्डपम्प, अम्बाडीपा स्वास्थ्य केंद्र के सामने चबूतरा 1 लाख रुपया, कृषि महाविद्यालय मुडॉकोना पर्यटन, संकरनाला में बड़ाबांध एवं नहर,  बुर्जुडीह में सत्यंग भवन मण्डल कबीर पंत हेतु वाहयंत्र 10 हजार रूपये,कुरकुरिया में चबूतरा हेतु 1 लाख रुपए, महनई में छत घाट हेतु 1 लाख रुपया, सुलेसा बन्धकोना करसई पेंड़ के पास 1 लाख रूपये एवं कीर्तन भजन हेतु 10 हजार रूपये, जमकोना बुर्जुडीह स्कुल में बाउंड्री वाल, तलाब मरम्मत करमघाट  बरहा टोली में,  मंजूरचुवा पहाड़ी कोरवा बस्ती में बोरिंग,तालाब निर्माण जोंका महनई योजना हेतु, चबूतरा मुड़ाकोना नवापारा में 50 हजार रूपये,टेंडपाठ कीर्तन मंडली सुलेसा 10 हजार रूपये देने की घोषणा की।  इस अवसर पर बगीचा सीईओ विनोद सिंह, संजीव भगत महामंत्री जिला कांग्रेस जशपुर, सन्ना अध्यक्ष चन्दरीप यादव , नगेशिया समाज अध्यक्ष राम लाल नागेश, योगेश सिंह अध्यक्ष जशपुर ,सहस्त्रांशु पाठक प्रदेश सचिव , वरिष्ठ समाज सेवी व कार्यकर्ता राजेश सिन्हा(अधिवक्ता) युवा कार्यकर्ता अभिषेक सिंह,रामीज राजा, साजिद खान एवं अन्य कार्यकर्ता ग्रामीण सरपंच सचिव की उपस्थिति में राशन कार्ड वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...