जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

गरबा महोत्सव जशपुर में बच्चों से लेकर वृद्ध तक थिरकते देख रहे*


गरबा महोत्सव जशपुर में बच्चों से लेकर वृद्ध तक थिरकते देख रहे*
गरबा महोत्सव जशपुर में बच्चों से लेकर वृद्ध तक थिरकते देख रहे*
06-10-19 06:56:10         VIJAY TRIPATHI


*श्री बालाजी जनकल्याण द्वारा  विजयादशमी के दिन होगा ओर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन*

             *जशपुरनगर 06 अक्टूबर 2019/* श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग गरबा नृत्य एवं डांडिया करने पहुंचते है। समिति के द्वारा प्रतिवर्ष किसी न किसी प्रकार से दर्शकों के लिए विभिन्न आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में गरबा महोत्सव 2019 में इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गरबा के प्रथमा से लेकर नवमीं तक विशेष गीत-संगीत का भी कार्यक्रम समिति के द्वारा श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए होता है।  गरबा स्थल को पूरी तरह से कई प्रकार के रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। जो गरबा में अलग से रौनक बढ़ाते है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता विशेष रूप से महिलाओं का विशेष योगदान रहा है।

          श्री बालाजी समिति के द्वारा वर्ष 2019 गरबा महोत्सव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभागियों एवं दर्शकों की भीड़ बढ़ी संख्या में देखने को मिल रहे है । सभी भक्तिमय होकर गरबा करने और देखने पहुच रहे है। बारिश होनेपर भी ये उत्साह कम नही है।। रात्रि 11 बजे तक दर्शक सहित गरबा नृत्य में प्रतिभागी थिरकते देख रहे है। यह उत्साह जशपुर में प्रतिवर्ष देखने को मिलता है। 

 ज्ञात हो कि बालाजी समिति हमेशा धार्मिक एवं सामाजिक कार्य के लिए आगे रहते है।। इशी कड़ी में गरबा के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों द्वारा खूब मेहनत कर आयोजन को बेहतर बनाया है । साथ ही गरबा नृत्य के लिए  20 सितम्बर से लगातार प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। जिसमे गरबा में डाडिया एवं नृत्य को स्पेशल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  


*दर्शकों के लिए सेल्फी कार्नर भी*  

श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा गरबा महोत्सव को देखने आने वाले दर्शकों के लिए इस उत्सव को और अधिक यादगार बनाने हेतु बेहद सुंदर सेल्फी कार्नर  भी बनाया गया है। जहां दर्शक अपने या परिवार के साथ  फोटो ले सकें। 

*सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन का प्रदर्शन*

समिति के द्वारा नवरात्र में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। ।  समिति के द्वारा  विशेष ग्रे नोट्स टीम रायपुर  एवं बालाजी समिति के संगीत कलाकारों के द्वारा धमाकेदार संगीत कार्यक्रम से गरबा नृत्य में औऱ चार चाँद लग रहे है।

*दशमी के दिन विशेष आर्केस्ट्रा का आयोजन*

बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा   रायपुर से आये संगीत टीम गरबा में तो अपनी भक्ति मय गांव के साथ डांडिया ओर नृत्य कराएंगे।। मगर विजयादशमी के दिन  रावण दहन के बाद शाम 6:30 बजे से विशेष आर्केष्ट्रा का भी आयोजन किया गया है।।








ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...