विद्युत लोको प्रषिक्षण संस्था बिलासपुर में संरक्षा संगोष्ठी एवं हिन्दी तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन
बिलासपुर:- 24 सितम्बर 2019 मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य के प्रति जागरूकता लाने संरक्षा संगोष्ठी एवं राजभाषा विभाग द्वारा कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु हिन्दी तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन 23 सितम्बर 2019 को विद्युत लोको प्रषिक्षण संस्था बिलासपुर में सहा. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रवि नेवाडे एवं राजभाषा अधिकारी श्री प्रमोद सोनी एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में किया गया। इस संगोष्ठी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 75 लोको चालक तथा सहायक लोको चालकों ने भाग लिया। 
इस संरक्षा संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रजेंटेशन एवं फिल्मों के माध्यम से प्रदर्षित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्राथमिक चिकित्सा करने के तरीकों, स्वास्थ्य परीक्षण, पावर प्रजेंटेषन में दिखाये गये पूर्व में हुई दुर्घनाओं के संभावित कारणों एवं दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। दुर्घटनाओं की पुनरावृृत्ति को रोकने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। ैच्।क् से बचाव के तरीकों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगोष्ठी में सहा. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रवि नेवाडे ने कहा कि हमेषा संरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करें ताकि दुर्घटना की संभावना ही ना हो।
हिन्दी तकनीकी संगोष्ठी में श्री प्रमोद सोनी, राजभाषा अधिकारी द्वारा राजभाषा नीति-नियम एवं संवैधानिक उपबंधों की जानकारियां दी गई। इसके अलावा उन्होंने राजभाषा में कार्य करने वालों को राजभाषा विभाग द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन पुरस्कारों के बारे में भी सविस्तार बताया। इस दौरान हिंदी प्रशासनिक शब्दावली ज्ञान से संबंधित पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
ताजा ख़बरें
*ब्रेकिंग जशपुर:चिलचिलाती धूप में धरने में बैठे बच्चे गिर रहे चक्कर खाकर, प्राचार्य को न हटाने अपनी मांग पर डटे बच्चे,
# नायाब तहसीलदार के समझाइस के बाद भी जिद पर...
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा आवागमन की बेहतर सुविधा
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश...
पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*
*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं कमिश्नर सरगुजा संभाग के मुख्य आतिथ्य मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम मे कार्यशाला का क
🔷 *नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे...
राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :
पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य...
रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय
जशपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ...
श्रीमद् शिवमहापुराण कथा आयोजन अपने चरमोत्कर्ष पर,, हजारों लोग बन रहे हैं पुण्य के भागीदार
बगीचा --/छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामचीन हस्तियों की नगरी जिला जशपुर...