जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

संकल्प के 8 विद्यार्थी मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित


संकल्प के 8 विद्यार्थी मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित
संकल्प के 8 विद्यार्थी मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित
12-09-19 04:48:09         sourabh tripathi



जशपुरनगर,l जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था, संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के शैक्षणिक सत्र 2016-17, 2017-18 में 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 8 बच्चे 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री के हाथों रायपुर में सम्मानित होंगे । 

    इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मा.शिक्षा.मण्डल रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2016-17 एवं 2017-18 में आयोजित 10 वीं/12 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छ.ग. शासन द्वारा 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा । इस सम्मान समारोह में संकल्प शिक्षण  संस्थान के कुल 08 विद्यार्थी महेन्द्र बेहरा, अनुप भगत, नीता सिंह, फिलकी, यज्ञेश चैहान, महेश्वरी साय, प्रकाश कश्यप, त्रिभूषण डनसेना को प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे । ज्ञात हो संकल्प शिक्षण संस्थान जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन  में जिला प्रशासन द्वारा खनिज  न्याय निधि मद से संचालित है और यहां कक्षा 9 वीं से 12 तक विद्यार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क  आवासीय सुविधा के साथ अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिवर्ष छ.ग.मा.शिक्षा मंडल  की बोर्ड  परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया जाता है और आई, .आई.टी., एन.आई,टी. एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया जा रहा है।

    विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर,संकल्प षिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, अश्विनी  सिंह, दिलीप सिंह, गजेन्द्र साहू, प्रभात मिश्रा, मनीषा भगत, नरेश  मिश्रा,शांति कुजूर,मान सिंह खंडे, प्रमोद यादव, अभिषेक, मुकेश वर्मा, विशाल पाण्डेय एवं यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, सरीन राज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...