जशपुरान्चल
Friday 26 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मे बढ़ोतरी आदेश पर यादव समाज ने मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट


पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मे बढ़ोतरी आदेश पर यादव समाज ने मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट
पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मे बढ़ोतरी आदेश पर यादव समाज ने मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट
05-09-19 03:50:09         sourabh tripathi


पत्थलगांव/
राज्य सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग हेतु आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने संबधी अध्यादेश सरकार के द्वारा राजपत्र में  प्रकाशित करने पर महाकुल समाज छत्तीसगढ़ ने स्वागत  किया है तथा मुख्य मंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट कर ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
महाकुल समाज छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष  डमरूधर यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने यहां के बहुसंख्यक पिछड़े वर्ग के भावनाओं एवं मांग का सम्मान करते हुए जनसंख्या के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने का घोषणा किया तथा अध्यादेश राजपत्र में  प्रकाशन कर लागू भी किया जिससे महाकुल समाज के साथ साथ पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी उत्साह एवं खुशी का संचार हुआ है।
 उन्होनें यह भी कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री महोदय का न्यायपूर्ण साहसिक कदम है यह निर्णय यहां के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार के इस ऐतिहासिक व साहसिक ऩिर्णय से  समाज के लोंगों में खुशी व्याप्त है छत्तीसगढ के बहुत बड़ा समुदाय पिछड़ा वर्ग जो कि आधी आबादी से भी अधिक है उनका सीमित आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया। जिससे पिछड़े समाज के लोगों को शासकीय व अन्य विभाग में कार्य करने का मौका तथा भागीदारी मिलेगी जिससे संविधान के अनुरूप लोकतंत्र को विस्तार व मजबूती मिलेगी।




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...