जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

समर स्पोकन क्लास की सफलता के बाद पुनः स्पोकन की क्लासेस शुरू


समर स्पोकन क्लास की सफलता के बाद पुनः स्पोकन की क्लासेस शुरू
समर स्पोकन क्लास की सफलता के बाद पुनः स्पोकन की क्लासेस शुरू
09-08-19 09:38:08         sourabh tripathi


जशपुर l जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर  नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में पुनः स्पोकन इंग्लिश का क्रैश कोर्स आरम्भ किया जा रहा है, समर क्लासेस के दौरान जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्पोकन इंग्लिश क्रैश कोर्स की अपार सफलता एवं महिलाओ, छात्राओं  कर्मचारियों नागरिकों की मांग पर 18 अगस्त 2019 से 90 दिवस  तक विशेष  स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं सुबह एवं सायंकालीन पालियों में जिला ग्रन्थालय जशपुर  में प्रारम्भ की जा रही है ।इस कोर्स का उद्द्देश्य है   कि छात्राओं के साथ ही कर्मचारी ,गृहिणी एवं नागरिकों को लेंग्वेज के रूप में इंग्लिश की  सही जानकारी देकर सक्षम बनाना।जिससे आवश्यकतानुसार प्रत्येक वर्ग  प्रतियोगी परीक्षाओं,कार्यालयीन कार्य,बच्चों के पढाई में मदद कर सकेंगे।इसके लिए नव संकल्प के विषय शिक्षक विवेक पाठक द्वारा सम्पूर्ण कार्य योजना बना ली गयी है।संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता  ने बताया कि यह  क्लास  प्रतिदिन सभी प्रकार के आयु वर्ग के प्रतिभागियों की आवश्यकता और समय को ध्यान में रखते हुए 2 पालियों में आयोजित की जायेगा।जिससे सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए इसमें भाग लेना आसान हो सके।इसमें शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में जिला ग्रन्थालय ,नव संकल्प संस्थान - एन ई एस महाविद्यालय परिसर जशपुर,अथवा मोबाइल क्रमांक 8770577384,9329737858 पर सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...