जशपुरान्चल
Thursday 28 March 2024 02:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

खेल भी एक योग है और योग विकास का क्रम हैए खेलों के माध्यम से व्यक्ति का निरंतर विकास होता है। .... विजय त्रिपाठी


खेल भी एक योग है और योग विकास का क्रम हैए खेलों के माध्यम से व्यक्ति का निरंतर विकास होता है।  .... विजय त्रिपाठी
खेल भी एक योग है और योग विकास का क्रम हैए खेलों के माध्यम से व्यक्ति का निरंतर विकास होता है। .... विजय त्रिपाठी
21-07-19 07:44:07         VIJAY TRIPATHI




जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन के लिए कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर की विशेष पहल की सराहना 


पत्थलगांव। खेल एक योग है और योग विकास का क्रम है। खेलों के माध्यम से व्यक्ति का निरंतर विकास होता है। व्यक्तिगत अभिव्यक्ति तथा चारित्रिक और शारीरिक विकास इसके दो अलग पहलू हैं। यह बातें प्रेसक्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी ने विकासखंडस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कहीं।

           शासकीय बालक उमावि के खेल मैदान में संकुलस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विकासखंड शिक्षाधिकारी डी आर भगत के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विकासखंड के 820 खिलाडि़यों ने भाग लिया। विजय त्रिपाठी समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे वहीं अध्यक्षता एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास ने की। प्रेसक्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र चेतवानी,राजेश अग्रवाल,जितेन्द्र गुप्ता,श्री देशपांडे,कृष्ण कुमार सिंह,बीईओ डी आर भगत,बीआरसीसी लक्ष्मण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में यहां उपस्थित रहे। यहां प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विकासखंड के 23 संकुलों को 10 जोन में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में बालक वर्ग में जूनियर तथा सीनियर,बालिका वर्ग में सीनियर एवं ओपन वर्ग को मिलाकर कुल चार वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विकासखंडस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित की गईं। प्रत्येक वर्ग के लिए चयनित दो-दो टीमों के बीच फायनल मुकाबले रविवार को खेले गए। 

इनमें से चयनित टीमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में संबंधित वर्ग में भाग लेंगी। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय त्रिपाठी ने खेल को एक योग बताया। उन्हांेने कहा कि योग निरंतर विकास का क्रम है और खेलों के माध्यम से भी व्यक्ति उत्तरोत्तर प्रगति करता है। न सिर्फ व्यक्ति का शारीरिक बल्कि चारित्रिक विकास भी इससे परिपूर्ण होता है। उन्होंने जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले जहां फुटबॉल पूरे जिले का सर्वाधिक महत्वपूर्ण खेल हुआ करता था परंतु क्रिकेट के आने के बाद इसकी चमक कहीं खो गई। जिले में प्रतियोगिता के माध्यम से एक बार फिर इस खेल को नया जीवन मिल सकेगा। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास ने भी खेलों के आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने फुटबॉल को टीम भावना की सीख देने वाला एक अत्यधिक महत्वपूर्ण खेल बताया। उन्होंने कहा कि एक टीम के खिलाड़ी जब एकजुट होकर प्रतिस्पर्धी के खिलाफ उतरते हैं तो उससे उनके आपसी समन्वय से जो टीम भावना जन्म लेती है वह खिलाड़ी के व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है जिसका लाभ उसे अपने जीवन में भी प्राप्त होता है। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र चेतवानी ने हाईस्कूल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि विलुप्त होते खेल को इस प्रकार बचाया जा सकेगा। उन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी के खिलाडि़यों के सहयोग को भी जमकर सराहा। मंच संचालन पत्थलगांव समन्वयक धनुराम यादव ने वहीं आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षाधिकारी डी आर भगत ने किया। 

लुड़ेग ने मारी बाजी

रविवार को हुए फायनल मुकाबलों में सबसे पहला मुकाबला बालक जूनियर वर्ग के लिए पत्थलगांव और सुरेशपुर के बीच खेला गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए पत्थलगांव ने 3-0 से जीत हासिल की। बालक सीनियर वर्ग में लुड़ेग और बागबहार के मुकाबले में बागबहार को 2-1 से रोमांचक जीत मिली। बालिका सीनियर वर्ग में पत्थलगांव की टीम ने एकमात्र गोल दागा जो विजयी साबित हुआ। ग्रामीण ओपन वर्ग में लुड़ेग और सुरेशपुर की टीमें आमने-सामने थीं। पहले हाफ में लुड़ेग की टीम हावी रही हालांकि उसे केवल एक गोल दागने में ही सफलता मिली। दूसरे हाफ की शुरूआत में सुरेशपुर की टीम ने खासा दम-खम दिखाया परंतु वे मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। शुरूआती दबाव से उबरते हुए लुड़ेग ने 1 और गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद सुरेशपुर ने वापसी करते हुए 1 गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। परंतु लुड़ेग के गोल से स्कोर पहले 3-1 और फिर 4-1 हो गया। सुरेशपुर ने 1 गोल दागकर अंतर कम करने का प्रयास किया परंतु देर हो चुकी थी और लुड़ेग ने 4-2 के साथ खिताबी जीत हासिल की। 






ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...