जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

यहाँ भरी गंदगी के बीच यात्रीप्रतीक्षालय में करते हैं लोग बस की प्रतीक्षा


यहाँ भरी गंदगी के बीच यात्रीप्रतीक्षालय में  करते हैं लोग बस की प्रतीक्षा
यहाँ भरी गंदगी के बीच यात्रीप्रतीक्षालय में करते हैं लोग बस की प्रतीक्षा
06-07-19 07:04:07         sourabh tripathi








कांसाबेल l शहर का नया बस स्टैंड में प्रतीक्षालय बने 2 वर्ष से ज्यादा हो गए किन्तु यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं अब तक नदारद है। अब तो हालत यह है कि यात्रियों को गोबर ,मूत्र औऱ गन्दगी  की दुर्गंध के बीच बसों की प्रतिक्षा करनी पड़ती है।


वहीं पंचायत प्रशासन ने अब इस ओर से आंखें फेर ली हैं और सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी है। जिससे लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।


जिस स्थान पर संभवतः जानवर भी बैठने से कतराए एैसी जगह पर आए दिन यात्रियों को बैठते और सोते देखा जा सकता है। यह स्थिति यात्री प्रतीक्षालय की है। इससे यात्रियों को बैठने में असुविधा होती है। इससे यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाती है l

बस स्टैंड की ये हालात आज के नही बल्कि पिछले कुछ दिनों से कमोबेस ऐसे ही हैं। बस अन्तर यह है कि पहले साफ सफाई समय पर हो जाती थी किन्तु अब नही होती है। पंचायत की अनदेखी से प्रतीक्षालय में चारो ओर गंदगी ही दिखाई देती है। प्रतीक्षालय के हर कोने में पान और पाउच की लाल पिचकारियों की धार नजर आ जाती है। जिससे दीवारों को रंग बदरंग नजर आने लगा है। दूसरी ओर यात्री खाद्य पदार्थो को खाकर उसके छिलके नीचे छोड़ जाते हैं। जिसे खाने के चक्कर में आवारा जानवर प्रतिदिन प्रतीक्षालय में डेरा डाले रहते हैं।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...