जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 05:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पी एस सी मुख्य परीक्षा के मॉक टेस्ट का आयोजन


पी एस सी  मुख्य परीक्षा के मॉक टेस्ट  का आयोजन
पी एस सी मुख्य परीक्षा के मॉक टेस्ट का आयोजन
06-07-19 12:34:07         sourabh tripathi



जशपुर l नव संकल्प संस्थान जशपुर द्वारा छ,ग, पी एस सी  2018 की मुख्य परीक्षा का मॉक टेस्ट आयोजित किया जायेगा। जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान दौड़काचौरा जशपुर  द्वारा विशेष तौर पर पी एस सी प्री 2018 की प्रारम्भिक परीक्षा  उत्तीर्ण कर चुके सभी प्रतिभागियों के लिए परीक्षा  पूर्व मॉक टेस्ट का आयोजन निःशुल्क कराया जा रहा है । नव संकल्प संस्थान  के प्राचार्य  डॉ, विजय रक्षित ने बताया कि यह टेस्ट दिनाक 08 जुलाई से 13 जुलाई तक नव संकल्प संस्थान दौड़काचौरा जशपुर नगर में आयोजित किया जायेगा। जिसमे क्रमशः 8 जुलाई को प्रथम प्रश्न पत्र - भाषा ,9 जुलाई को निबन्ध,10 जुलाई को सामान्य अध्ययन 1- भारत एवं छ0ग0 का इतिहास,संविधान एवं लोकप्रशासन,  11 जुलाई को सामान्य अध्ययन 2-सामान्य विज्ञान योग्यता एवं बुद्धिमता परीक्षण आदि,12 जुलाई को - सामान्य अध्ययन 3-भारत एवं छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था,भारत एवं छतीसगढ़ का भूगोल,13 जुलाई सामान्य अध्ययन 4 -दर्शन शास्त्र ,समाज शास्त्र,छतीसगढ़ का संमाजिक परिदृश्य, एवं सामान्य अध्ययन 5- कल्याणकारी विकासात्मक कार्यक्रम,राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संगठन खेल, घटनाएं एवं  शैक्षणिक संस्थाएं। उक्त परीक्षाएं  आयोग द्वारा निर्धारित नवीन पाठ्यक्रम  अनुसार  होगा। जशपुर जिला प्रशासन द्वारा यह अवसर प्रारम्भिक उत्तीर्ण प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षा का समय प्रतिदिन 10.30 बजे से 01.30 होगा ।दिनांक 13 जुलाई को 2 पेपर आयोजित होने की वजह से 10 बजे से 1 एवं 2 से 5 बजे तक परीक्षाएं आयोजित होगी। इससे प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ ही नवीन परीक्षा पद्धति के अनुसार अपनी तरह का अनुभव प्राप्त होगा ,जिससे उन्हें मुख्य परीक्षा से पूर्व अनुभव प्राप्त हो सकेगा। संकल्प प्राचार्य  विनोद गुप्ता ने इस परीक्षा में सभी प्रारम्भिक उत्तीर्ण उम्मीदवार संस्थागत नव संकल्प के साथ ही अन्य प्रतिभागीयों को भी शामिल होने का अनुरोध किया है।इसमें शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही प्रारम्भिक अथवा  मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड होना आवश्यक होगा। पंजीयन के लिए  नव संकल्प कार्यालय में सम्पर्क करने के साथ ही विषय विशेषज्ञ  धनेश्वर देवांगन 6260601846 या 7771839423 पर पंजीयन करा सकते है।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...